Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya: सरयू नदी में लड़की के अश्लील डांस का वीडियो वायरल, राम की पैड़ी का ये सीन देखकर भक्तों में आक्रोश, जानें क्या है पूरा मामला

क्षेत्राधिकारी अयोध्या शैलेंद्र गौतम ने बताया कि ये वीडियो करीब एक से डेढ़ महीने पुराना है और किसी शार्ट फिल्म की शूटिंग का है. इसकी जांच की जा रही है.

वीडियो ग्रैब

सुभाष सिंह

Ayodhya Viral Video:  श्रीराम की नगरी अयोध्या की सरयू नदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अश्लील डांस करते हुए नजर आ रही है. राम की पैड़ी का ये दृश्य देखकर लोगों ने बवाल काटा हुआ है. राम भक्त युवती पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस की पड़ताल के बाद जानकारी सामने आई है कि यह वीडियो एक से डेढ़ महीने पुराना है, क्योंकि वर्तमान समय में सरयू नदी के उस जगह से बालू निकाला जा रहा है, जहां पर ये वीडियोशूट किया गया है और पानी रोक दिया गया है. वहीं ये भी जानकारी सामने आई है कि करीब एक-डेढ़ महीने पहले यहां पर किसी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग हो रही थी. उसी दौरान किसी गाने पर फिल्म का दृश्य फिल्माया जा रहा था और शूटिंग चल रही थी.

ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूटी पर 7 बच्चों को लेकर ट्यूशन छोड़ने निकला शख्स, वायरल वीडियो पर पुलिस ने दर्ज की FIR, शख्स गिरफ्तार

इसी दौरान किसी ने अभिनेत्री के डांस का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की के द्वारा सरयू में राम की पैड़ी पर सरयू में किसी गाने पर डांस किया जा रहा है. जहां सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोग युवकी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और इस तरह की रील यहां बनाए जाने की रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अयोध्या पुलिस इसकी जांच में जुटी है. इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी अयोध्या शैलेंद्र गौतम ने बताया कि ये वीडियो करीब एक से डेढ़ महीने पुराना है और किसी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग का है. इसकी जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest