देश

Viral Video: इस निर्दलीय विधायक ने चमकाए लोगों के जूते, बोले- वोटर से छोटा होता है MLA

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान मे विधानसभा चुनाव के पास आते ही अब यहां अलग-अलग तरह के चुनावी रंग देखने को मिल रहे हैं. मतदाताओं को लुभाने के लिए अभी से संभावित प्रत्याशियों द्वारा एक से एक अनोखे और नायाब तरीके या यूं कहें स्टंट आजमाए जा रहे हैं. ऐसा ही एक तरीका दौसा जिले की महुआ सीट से वर्तमान विधायक द्वारा आजमाया गया जो कि खूब इलाके और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

गांधी जयंती पर किया यह काम

राजस्थान के दौसा जिले के महुआ सीट से विधायक ओम प्रकाश हुड़ला का गांधी जयंती के अवसर पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों के जूते पॉलिश करते हुए दिखे. उनके द्वारा आजमाया गया यह तरीका सोशल मीडिया पर पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल हो रहे इस वीडियो में विधायक ओम प्रकाश हुड़ला फूल मालाओं से लदे हुए हैं और लोगों के जूते साफ कर रहे हैं.

थाने के सामने विधायक बैठे बूट पॉलिश करने

वायरल विडियो में विधायक पुलिस थाने के सामने बूट पॉलिश स्टॉल (टेंट) लगा कर अपने विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्ग वोटरों के जूते चमकाते हुए दिख रहे हैं. वहीं इसके लिए उन्होंने बैनर भी लगाया हुआ है. यह पहली बार नहीं है कि विधायक ओम प्रकाश हुड़ला द्वारा वोटरों के जूते पॉलिश किए गए हैं. वह पहले भी अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को रिझाने के लिए बूट पॉलिश कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: Sanatan Dharma: सीएम योगी के बयान पर उदित राज का पलटवार, बोले- सनातन धर्म कुछ नहीं, जाति ही शाश्वत

कभी बेचा सब्जी तो कभी काटी फसल

वोटरों को लुभाने के लिए केवल बूट ही नहीं बल्कि विधायक कभी दुकान पर सब्जी तो कभी खेत में फसल काटते हुए भी दिखें. बूट पॉलिश को लेकर विधायक ओम प्रकाश हुड़ला का कहना है कि, उनके द्वारा इस तरह का कार्य मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को इस बात का अहसास दिलाने के लिए किया जा रहा है कि विधायक छोटा होता है और मतदाता और कार्यकर्ता बड़े होते हैं. बता दें कि हुड़ला पूर्व में भाजपा नेता भी रह चुके हैं. साल 2018 के चुनाव से पहले जब बीजेपी ने उनको टिकट नहीं दिया तो उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया. बतौर निर्दलीय चुनावी समर में उतरे. इस चुनाव में हुड़ला विजयी हुए.

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago