देश

Bengaluru Fire Video: बेंगलुरू की इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदा युवक

Bengaluru Fire Koramangala : कर्नाटक राज्‍य में बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में आज एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. यह आग इमारत की चौथी मंजिल पर एक पब में लगी, आग की लपटों और धुएं के गुबार से वहां कोहराम मच गया. जान बचाने के लिए लोग जहां-जहां छुपने लगे और भागने लगे. इस अग्निकांड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, एक फुटेज में दिख रहा है कि कमर्शियल बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी आग से खुद को बचाने के लिए एक शख्‍स चौथी मंजिल से ही नीचे कूद पड़ा.

घटना पर बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru police) का बयान आया है. पुलिस के अनुसार, यह भीषण आग कोरमंगला इलाके की कमर्शियल बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर स्थित ‘मड पाइप कैफे’ नामक पब में लगी. इस दौरान एक शख्‍स घबराकर चौथी मंजिल से कूद गया. उसको अस्‍पताल ले जाया गया है. वहीं, आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. दमकलकर्मी आग बुझा रहे हैं. मौके पर लोगों की भीड़ लगी है और मीडियाकर्मियों का भी तांता लग गया है.

2 लोग गंभीर रूप से घायल

इस अग्निकांड में 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है ​कि आग से इमारत में बड़ा नुकसान हुआ है…हाला​ंकि दमकलकर्मियों ने तेजी से रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया था, तो आग को और ज्यादा फैलने से रोक दिया गया.

कैसे लगी इतनी भीषण आग?

इमारत में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन इलाके के लोगों ने ब्लास्टिंग की आवाज सुनी थी, जो सिलेंडर ब्लास्ट का संकेत दे रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें विस्फोट की आवाज आई थी..उसके कुछ ही देर बाद उनकी नजर इमारत की चौथी मंजिल से निकलते धुएं पर पड़ी. जैसे ही लोगों की नजर बिल्डिंग से निकलते धुएं पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया. आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं.

अग्निकांड के कई भयावह दृश्य आप इन वीडियोज में देख सकते हैं.

यह भी पढ़िए: आजादपुर मंडी में लग गई आग, बुझाने जुटीं फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां, धू-धूकर जल रहा टमाटर वाला शेड

इस घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें इमारत से गहरा धुआं निकलता देखा जा सकता है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा— “हमें आग लगने का सही कारण पता शाम तक चल जाएगा. विशेषज्ञों की टीम की मदद यह समझने के लिए ली जा रही है कि विस्फोट किस वजह से हुआ”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

5 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

5 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

22 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

36 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

59 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago