Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Fire: आजादपुर मंडी में लग गई आग, बुझाने जुटीं फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां, धू-धूकर जल रहा टमाटर वाला शेड

Delhi News Today: आज शाम को दिल्ली की आजादपुर मंडी आग से दहकने लगी. पता चलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस की टीम वहां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है.

Delhi Azadpur Mandi fire

आजादपुर मंडी में लगी आग.

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Azadpur Mandi fire News: राजधानी दिल्ली की आजादपुर मंडी में आग लग गई है. आग के कारण वहां कोहराम मचा हुआ है. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस की टीम वहां पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. जहां आग लगी है वहां टमाटर रखने के लिए बनाया गया शेड है. अब तक आग ने सैकड़ों किलो सब्जी को भी जला डाला है.

Delhi Azadpur Mandi fire

सब्जी की क्रेट जलने से दूर तक फैली दुर्गंध

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आग कितनी भयावह है. सब्जी की क्रेट और प्लास्टिक के बक्से जलने से दूर तक दुर्गंध फैल गई है और धूल—धुएं का गुबार आसमान में नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर फायर ब्रिगेड को सूचना मिली थी कि आजादपुर मंडी आग लग गई है. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं. इसके साथ ही स्थानीय पुलिस की टीम भी आग बुझाने में जुट गई.

यह भी पढिए: इस राज्य में हुआ माओवादियों का हमला, लातेहार थर्ड रेलवे लाइन कंस्ट्रक्शन साइट पर लगाई आग, कर्मचारियों को पीटा

गर्ल्स पीजी में भी लगी थी भयंकर आग

इससे पहले बुधवार को दिल्ली के कोचिंग हब मुखर्जी नगर के गर्ल्स पीजी में भी आग लग गई थी. आग ने वहां काफी नुकसान किया. सूचना मिलने पर वहां आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां भेजी गईं, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. उस अग्निकांड में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन तीन से चार लड़कियां आग लगने की वजह से पैनिक हो गई थीं. फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम में फोन आया था कि मुखर्जी नगर के सिग्नेचर अपार्टमेंट के पीजी में आग लगी है. वहां कुछ लड़कियों के इमारत में ही फंसने की खबर थी. फायर ब्रिगेड के मुताबिक, अग्निशमन विभाग के मुताबिक, मुखर्जी नगर के एक पीजी में यह आग बुधवार शाम लगभग 7.47 बजे लगी थी. डीसीपी नॉर्थवेस्ट ने कहा था कि आग लगने की वजह से पूरी बिल्डिंग को खाली करवाया गया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital