Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bengaluru Fire Video: बेंगलुरू की इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदा युवक

Bengaluru Fire Video: बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में कमर्शियल बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर स्थित पब में भीषण आग लग गई. आग लगने के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई. एक शख्‍स जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे ही कूद गया, अब उसका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है.

Bengaluru Karnataka fire

बेंगलुरु के एक पब की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग. जान बचाने के लिए ऊपर से कूदा शख्‍स.

Bengaluru Fire Koramangala : कर्नाटक राज्‍य में बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में आज एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. यह आग इमारत की चौथी मंजिल पर एक पब में लगी, आग की लपटों और धुएं के गुबार से वहां कोहराम मच गया. जान बचाने के लिए लोग जहां-जहां छुपने लगे और भागने लगे. इस अग्निकांड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, एक फुटेज में दिख रहा है कि कमर्शियल बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी आग से खुद को बचाने के लिए एक शख्‍स चौथी मंजिल से ही नीचे कूद पड़ा.

घटना पर बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru police) का बयान आया है. पुलिस के अनुसार, यह भीषण आग कोरमंगला इलाके की कमर्शियल बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर स्थित ‘मड पाइप कैफे’ नामक पब में लगी. इस दौरान एक शख्‍स घबराकर चौथी मंजिल से कूद गया. उसको अस्‍पताल ले जाया गया है. वहीं, आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. दमकलकर्मी आग बुझा रहे हैं. मौके पर लोगों की भीड़ लगी है और मीडियाकर्मियों का भी तांता लग गया है.

2 लोग गंभीर रूप से घायल

इस अग्निकांड में 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है ​कि आग से इमारत में बड़ा नुकसान हुआ है…हाला​ंकि दमकलकर्मियों ने तेजी से रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया था, तो आग को और ज्यादा फैलने से रोक दिया गया.

कैसे लगी इतनी भीषण आग?

इमारत में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन इलाके के लोगों ने ब्लास्टिंग की आवाज सुनी थी, जो सिलेंडर ब्लास्ट का संकेत दे रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें विस्फोट की आवाज आई थी..उसके कुछ ही देर बाद उनकी नजर इमारत की चौथी मंजिल से निकलते धुएं पर पड़ी. जैसे ही लोगों की नजर बिल्डिंग से निकलते धुएं पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया. आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं.

अग्निकांड के कई भयावह दृश्य आप इन वीडियोज में देख सकते हैं.

यह भी पढ़िए: आजादपुर मंडी में लग गई आग, बुझाने जुटीं फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां, धू-धूकर जल रहा टमाटर वाला शेड

इस घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें इमारत से गहरा धुआं निकलता देखा जा सकता है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा— “हमें आग लगने का सही कारण पता शाम तक चल जाएगा. विशेषज्ञों की टीम की मदद यह समझने के लिए ली जा रही है कि विस्फोट किस वजह से हुआ”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital