देश

Water Crisis: डराती है दक्षिण भारत में पानी को लेकर आई CWC की रिपोर्ट, ऐसा रहा तो पूरे देश में…

Water Crisis: जीवन के लिए आवश्यक तत्वों में से पानी एक है. लेकिन विगत कुछ सालों से बढ़ती आबादी के दबाव, प्रकृति के साथ हो रही छेड़छाड़ के अलावा तमाम ऐसी अन्य वजहें हैं, जिनसे दुनिया के कई ईलाकों में जल की कमी देखी जा रही है. वहीं दक्षिण भारत भी आज पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहा है, क्योंकि यहां जलाशयों का स्तर 15 प्रतिशत तक गिर गया है. हाल में ही आई केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ें तो हैरान करने वाले हैं.

सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों पर गौर करें तो दक्षिणी क्षेत्र में जलाशयों में कुल भंडारण क्षमता वर्तमान में केवल 15 प्रतिशत रह गई है और इस वर्ष भंडारण क्षमता पिछले 10 वर्ष की इसी अवधि के औसत से कम है. सीडब्ल्यूसी के विश्लेषण से यह भी संकेत मिलता है कि भंडारण स्तर में सप्ताह-दर-सप्ताह कमी हो रही है, जिससे न केवल दक्षिणी क्षेत्र बल्कि पूरे देश पर असर पड़ रहा है. दक्षिणी क्षेत्र की जलाशय क्षमता पिछले बृहस्पतिवार तक 16 प्रतिशत थी.

दक्षिणी क्षेत्र में पानी का संकट गंभीर

सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी क्षेत्र गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है और जलाशयों में कुल जल भंडारण क्षमता केवल 15 प्रतिशत ही रह गई है. सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल भंडारण का स्तर पिछले साल की इसी अवधि के दस साल के औसत से भी कम है.

राष्ट्रीय स्तर पर जिन 150 जलाशयों की निगरानी की गई उनमें कुल भंडारण क्षमता 178.784 अरब घन मीटर (बीसीएम) है, जो देशभर में अनुमानित 257.812 बीसीएम का लगभग 69.35 प्रतिशत है. चालू वर्ष के दौरान जल भंडारण पूरे देश में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कम है, जबकि उत्तरी, पूर्वी दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्र में यह इसी अवधि के दौरान पिछले 10 वर्ष के औसत भंडारण से कम है. 9 मई को जारी किये गये जलाशय भंडारण बुलेटिन के अनुसार दक्षिणी क्षेत्र, जिसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं, की कुल भंडारण क्षमता 53.334 बीसीएम है. कुल मिलाकर आंकड़े बतलाते हैं कि यदि हम अभी भी नहीं चेते तो देश की एक बड़ी आबादी की प्यास बुझानी मुश्किल हो जाएगी.

पूर्वी क्षेत्र में भी हालात बिगड़ रहे

रिपोर्ट के अनुसार इन जलाशयों में उपलब्ध भंडारण 7.921 बीसीएम है, जो उनकी कुल क्षमता का केवल 15 प्रतिशत है. उत्तरी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं. उत्तरी क्षेत्र में सीडब्ल्यूसी की निगरानी में 10 जलाशय हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 19.663 बीसीएम है.

बुलेटिन में इन जलाशयों में उपलब्ध मौजूदा भंडारण की मात्रा 5.759 बीसीएम बताई गई है, जो कुल भंडारण क्षमता का 29 प्रतिशत है. पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान, भंडारण 37 प्रतिशत था, और 10 साल का औसत भंडारण 33 प्रतिशत था. इसी तरह, असम, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नगालैंड और बिहार सहित पूर्वी क्षेत्र में 23 जलाशय हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 20.430 बीसीएम है. ये आंकड़े दक्षिण से बेहतर तो जरूर हैं, लेकिन विगत वर्षों की तुलना में यहां पर भी पानी की होती जा रही कमी को ही बतलाते हैं.

पश्चिमी, उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में भी स्थिति चिंताजनक

पश्चिमी क्षेत्र में गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं और वहां भंडारण स्तर 11.771 बीसीएम है जो 49 निगरानी जलाशयों की कुल क्षमता का 31.7 प्रतिशत है. यह पिछले वर्ष के भंडारण स्तर (38 प्रतिशत) और दस साल के औसत (32.1 प्रतिशत) की तुलना में कम है. इसी तरह, उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में भी जल भंडारण स्तर में गिरावट देखी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

7 seconds ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

11 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

19 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

37 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

44 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

53 minutes ago