पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
PM Modi Speech Today: तेलंगाना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी के सिपहसालार राहुल गांधी पर करारा हमला बोला. राहुल गांधी पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के ‘शहजादे’ की शुरुआत चुनाव से पहले ‘मोहब्बत की दुकान’ से हुई थी, लेकिन चुनाव नजदीक आते-आते यह कमजोर हो गई. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि ‘शहजादे’ (कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर इशारा) अब ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का समर्थन करने की बात करके समाज में जहर घोल रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की हालिया टिप्पणी का भी परोक्ष रूप से जिक्र किया. मोदी ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले ‘शहजादे के सलाहकार’ ने दक्षिण भारतीय लोगों को अफ्रीकियों की तरह बताया है. उन्होंने दावा किया कि इसका मतलब है कि तेलंगाना के लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आप जानते हैं क्यों, क्योंकि उन्हें आपकी त्वचा का रंग पसंद नहीं है. अब कांग्रेस त्वचा के रंग के आधार पर तय करेगी कि कौन अफ्रीकी है और कौन भारतीय.’’
हिंदुओं और उनकी संस्कृति के प्रति कांग्रेस की ‘नफरत’ की हर दिन पोल खुलने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि ‘शहजादे’ को पढ़ाने वाले नेता ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनना चाहिए था. महबूबनगर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि ‘कांग्रेस के शहजादे ने घोषणा की थी कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और रामनवमी मनाना भारत की अवधारणा के खिलाफ है.’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैं बड़े गर्व के साथ मंदिर जाता हूं. उन्होंने सर्टिफिकेट देकर इसे भी राष्ट्र-विरोधी बताया है. रामनवमी पर पूजा करते हैं या नहीं? क्या आप दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं कि नहीं? क्या आप पूजा करके राष्ट्र विरोधी गतिविधि करते हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अपने ही देश में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहती है. क्या वे इसी वजह से वोट जिहाद की बात कर रहे हैं?’’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस मजहब और जाति के नाम पर देश को बांटती है. कांग्रेस जानती है कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान विरोधी है. कांग्रेस भी जानती है कि बाबा साहेब आंबेडकर ने उसका विरोध किया था.’’ आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला करते हुए, शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने दावा किया कि प्रमुख विपक्षी पार्टी ‘हिंदू विरोधी’ है और यह जानती है कि मजहब आधारित आरक्षण असंवैधानिक है. बावजूद इसके वो मुसलमानों को पूरा आरक्षण देने पर तुली हुई है.
तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी का नाम लिए ‘आरआर टैक्स’ का उल्लेख किया और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इसे लेकर मीडिया में स्पष्टीकरण दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह संकेत देता है कि इससे कौन जुड़ा हुआ है.
— भारत एक्सप्रेस
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…
देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…
Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…
Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…