Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Wayanad Landslide में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 344 हुआ, 200 लापता; 9500 पीड़ित राहत शिविरों में पहुंचाए गए

केरल में अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के 5वें दिन भी बचाव अभियान जारी रहा. रक्षा बलों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवा और स्वयंसेवकों के 1,500 से अधिक बचावकर्मी लोगों को बचाने में लगे.

Wayanad: An ariel view of massive landslide occurs due to heavy rainfall in Wayanad district of Kerela on Wednesday July 31, 2024. (Photos: IANS/Arun Chandra Bose)

केरल के वायनाड जिले में आए विनाशकारी भूस्खलन का दृश्य. (फोटो: IANS)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Wayanad Landslide News: दक्षिण भारतीय राज्‍य के केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर 344 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि 200 से ज्‍यादा लोग अभी भी लापता हैं. रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन पांचवें दिन भी (शनिवार को) जारी है.

रक्षा बलों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवा और स्वयंसेवकों के 1,500 से अधिक कर्मियों वाली बचाव टीम ने शनिवार सुबह चार सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पुंचिरीमाडोम में तलाशी शुरू कर दी है.

अब तक 146 शवों की पहचान हुई

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक 146 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि 74 की पहचान होनी बाकी है. मृतकों में 30 बच्चे भी शामिल हैं. मलबे से बड़ी संख्या में क्षत-विक्षत शरीर के अंग भी बरामद किये गए हैं. यहां लगभग 100 राहत शिविर हैं, जिनमें लगभग 9,500 लोगों को स्थानांतरित किया गया है. जिले के विभिन्न अस्पतालों में 84 लोग भर्ती हैं.

Wayanad Landslide

अभिनेता मोहनलाल ने भी हाथ बढ़ाया

122 टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल और कन्नूर इकाई से जुड़े अभिनेता मोहनलाल अपनी इकाई के साथ शनिवार सुबह प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे. सैन्य वर्दी पहने मोहनलाल सबसे पहले मैप्पडी में स्थित बेस कैम्प पहुंचे और रक्षा बलों से मुलाकात की. फिर वह चूरलमाला पहुंचे और बचाव दल के साथ बातचीत की.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital