देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला मिजाज, आज से हो सकती है प्री मॉनसून सीजन की शुरुआत, धूल भरी आंधी और तेज बारिश की संभावनाएं

Weather Today Update: होली के बाद चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत देखने को मिल रही है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है. सुबह से ही आज (गुरुवार) को बादल छाय हुए हैं. मौसम विभाग ने पहले ही ज्यादातर देश के हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है. वहीं अगर राजधानी की बात करें तो आने वाले दिनों में मौसम में फिर एक बार बदलाव हो सकता है. इसके साथ ही आपको गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में प्री-मॉनसून सीजन की पहली बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है. इसके साथ ही दिन के समय में धूप कम निकलेगी और आसमान में बादल छाय रहेंगे.

बारिश के साथ-साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत, उत्तर पश्चिमी भारत  सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 16 से 20 मार्च तक बड़े स्तर पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, बारिश के साथ-साथ गरज और ओले भी पड़ सकते हैं. इसके अलावा तेज आंधी भी चलने के आसार हैं. भारत के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 10 दिनों में मध्य, उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में राज्यों में अधिक बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. यह उत्पादन को कम कर सकता है और महंगाई बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें-   Petrol Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में केच्च तेल की कीमतों में आई भारी गिरावाट, इन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जाने अपने शहर में क्या है रेट ?

प्री-मॉनसून सीजन की होगी शुरुआत

दिल्ली में 17 से 20 मार्च तक रूक- रूककर तेज बारिश होने का सिलसिला शुरू हो सकता है. अगले चार दिनों तक दिल्ली का तापमान न्यूनतम 18 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. स्काईमेट के मुताबिक, प्री-मॉनसून सीजन की पहली बारिश राजधानी में लंबे समय तक चल सकती है. 16 मार्च की रात के आसपास यह शुरू होगी. यह अगले हफ्ते की शुरुआत तक भी जारी रह सकती है. इस दौरान भारी बारिश की संभावना तो नहीं है लेकिन एक या दो दौर में मध्यम बारिश हो सकती है.

बातें दें कि मार्च के महीने में सामान्य तौर पर 19.1 एमएम बारिश होती है. केवल साल 2015 और 2020 में ही इससे अधिक बारिश दिल्ली में देखी गई थी. राजधानी में 16 से 21 मार्च तक बारिश की गतिविधियां होती रहेंगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

2 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

15 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

48 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

58 minutes ago