देश

New Year तक दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई ट्रेन और फ्लाइट्स रद्द

Weathear Update: नए साल से पहले कड़ाके की सर्दियों ने अपना कड़ा रूख दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली एनसीआर पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा उत्तरखंड में फिलहाल राहत की कोई खबर नहीं दिखाई दे रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है. IMD ने कई राज्यों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी है. लेकिन तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है. 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया था.

न्यू ईयर तक जारी रहेगा ठंड का कहर

मौसम विभाग के अनुसार, न्यू ईयर तक दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. इसके साथ ही कई जगह धुंध की चपेट में आ जाएंगी. यही घना कोहरा हादसों का बड़ा मुख्य कारण भी बना है. इसके अलावा गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली करीब 60 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है. 134 फ्लाइट्स और 22 ट्रेनें लेट हुईं. IMD के मुताबिक, गुरुवार को यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बेहद घना कोहरा छाया रहा. पटियाला, अंबाला, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पालम, बरेली, लखनऊ, वाराणसी और ग्वालियर में विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही.

देरी से चल रही हैं कई ट्रेने

पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक यात्री ने बताया कि इस बार ट्रेन कुछ ज्यादा ही देरी से आई. मेरी ट्रेन जब से दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंची तभी से ना के बराबर चल रही थी. ट्रेन कल दोपहर 3:30 बजे पहुंचने वाली थी लेकिन ये रात 12:30 बजे पहुंची है. इसी कारण मैं रात में यहीं रुका रहा। यहां यात्रियों के लिए रुकने की कोई सुविधा नहीं थी। ट्रेन 8 घंटे से ज्यादा लेट हो गई.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

5 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

7 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

7 hours ago