देश

IMD Weather Update: अप्रैल के महीनें में आसामान से बरस आग, इन राज्यों में लू चलने की संभावना, जानिए कब मिलेगी निजात

IMD Weather Update Heat Wave: दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है. देश की राजधानी में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्रों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और बिहार में लू की स्थिति रहने की संभावना है.

इससे पहले, अप्रैल की शुरुआत में, मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान की भविष्यवाणी की थी. इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने की भी संभावना है.

18-19 तक हो सकती है बारिश

आईएमडी के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने शनिवार (15 अप्रैल) को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसका असर पड़ेगा. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में 18-19 तक बारिश हो सकती है. आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई. इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी. मौसम फिर से बदलेगा. हाल ही में उत्तरी कर्नाटक, महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: 10 सेकेंड में अतीक और अशरफ का ऑन कैमरा मर्डर, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से हमलावरों ने दागी गोलियां

हरियाणा, पंजाब, यूपी में चलेगी लू की लहर

इसके अलावा शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ में भी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक पहाड़ों में बारिश की भी संभावना है। हालांकि अगले दो दिनों तक हरियाणा, पंजाब और वेस्ट यूपी में लू चलने का अनुमान जताया गया है. उत्तर भारत के इन राज्यों में पारा लगातार चढ़ रहा है और दोपहर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

अधिकतम तापमान कितना

आईएमडी के अनुसार, सोमवार (17 अप्रैल) तक गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) तक और बिहार में शनिवार से सोमवार (15 से 17 अप्रैल) तक लू की स्थिति रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस समय मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद 20 से 26 अप्रैल के बीच बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लू चलने की संभावना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

1 hour ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago