होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update: राजधानी दिल्ली के साथ ही उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. देश की राजधानी दिल्ली में ठंड में कुछ राहत मिली है. दिन में निकली हल्की धूप ने लोगों की राहत की सांस दी थी. लेकिन आज 31 दिसंबर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. दिल्ली में सुबह के समय कोहरा थोड़ा कम था. इसके साथ ही कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है. हिमाचल के लाहौल-स्पीती में बर्फबारी हो रही है. इसी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का कहर देखने को मिल रहा है. दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बर्फीली हवा ने सिरदर्द बढ़ाया हुआ है.
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से काफी लोग परेशान हैं. हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में ठंड में कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो दिल्लीवासियों के लिए राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड से होगा. विभाग ने बताया कि नए साल के पहले दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. अन्य राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान है.
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार का दिन दिसंबर का सबसे गर्म दिन माना जा रहा है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. ये दिसंबर में सबसे अधिक कहा जा रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया जा रहा है. अनुमान जताया गया है कि नए साल के मौके पर रविवार को घने कोहरा रह सकता है. इसके साथ ही 2 जनवरी से 5 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान भी लगाया गया है.
ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नये रेट जारी, जानें क्या है आपके शहर में तेल के भाव
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. साथ ही अगले कुछ दिन घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लखनऊ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कोहरे के कारण वाहन चालकों से अपील की गई है कि कम रफ्तार से वाहन चलाएं साथ ही हेडलाइट की बीम कम रखे और फॉग लाइट का भी इस्तेमाल करें. आगे-पीछे चल रहे वाहनों से उचित दूरी बना कर रखें. इसके साथ ही वाहनों को ओवरटेक ना करें.
हम बात करें उत्तराखंड की तो इन दिनों पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है. पहाड़ों से लेकर मैदानों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई इलाकों में तापमान शून्य के आसपास दर्ज किया जा सकता है. पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग कि माने तो अगले दो दिनों में ठंड में और इजाफा देखने को मिल सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…