होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
एक्सीडेंट में जली हुई कार और ऋषभ पंत (दाएं)
Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को उत्तराखंड के रुड़की के पास एक भीषण कार हादसे में घायल हो गए थे, जिसके बाद उनके कई मेडिकल टेस्ट हुए हैं. पंत की हेल्थ को लेकर जारी बुलेटिन में बताया गया है कि विकेटकीपर ऋषभ पंत के सिर और रीढ़ की एमआरआई के परिणाम सामान्य रहे हैं। चेहरे की चोटों, कटे हुए घावों को ठीक करने के लिए पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी भी हुई है. वहीं, दर्द और सूजन के कारण उनके टखने और घुटने का एमआरआई स्कैन शनिवार तक के लिए टाल दिया गया.
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून के मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उन्हें घुटने के लिगामेंट की चोट का संदेह जताया है. वहीं, अस्पताल द्वारा शुक्रवार शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन में भी कहा गया है कि पंत की हालत स्थिर है. इससे पहले दिन में, बीसीसीआई ने भी एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं. उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर चोट आई है.
ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Accident: खून से लथपथ ऋषभ पंत के लिए देवदूत बना हरियाणा रोडवेज का बस ड्राइवर, ऐसे बचाई जान
यह हादसा शुक्रवार तड़के हुआ, जब पंत कार से दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी और इसके बाद कार में आग लग गई थी. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को शुरू में एक स्थानीय मल्टीस्पेशियलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया था, जहां देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाने से पहले उनकी चोटों का इलाज किया गया था.
पंत श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. उन्हें फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मजबूती और कंडीशनिंग के लिए बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में जाना था. उन्होंने हाल ही में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 93 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जिसने भारत को 2-0 से श्रृंखला जीतने में मदद की.
वहीं, पीएम मोदी ने ऋषभ पंत के परिवार को फोन किया और कार दुर्घटना में घायल हुए भारतीय विकेटकीपर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. 25 वर्षीय क्रिकेटर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की के पास एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…