सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
हीटवेव से हो जाएं सावधान (फोटो ट्विटर)
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के नागरिकों के लिए चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत नहीं है क्योंकि तापमान और बढ़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर में अधिकतम 40 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को भी तेज धूप ने लोगों को परेशान किया. वहीं राजधानी में गुरुवार को रातभर हुई हल्की बारिश से भी उमस भरे मौसम से खास राहत नहीं दिला पाई.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज देश के ज्यादातर राज्यों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है. इस बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है. दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव चलने की संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 20 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. इसके अलावा 21 मई को दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में 23 और 24 मई को बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- “क्या मैं आपसे एक मिनट के लिए बात कर सकता हूं?”- शाहरुख खान और समीर वानखेड़े की व्हाट्सएप चैट आई सामने
मौसम पूर्वानुमान विभाग 20 से 23 मई के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति की संभावना है. नम हवा और हाई तापमान के कारण, बिहार, झारखंड में गर्म और असहज मौसम की संभावना है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है. विभाग ने शनिवार 20 मई को राज्य के कई जिलों में लू की वजह से येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी की मानें तो यूपी में आने वाले इस सप्ताह भीषण गर्मी पड़ने के आसार है.
आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. जबकि 19 मई से 23 मई तक असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 मई को बारिश होगी.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…