मनोरंजन

Salman Khan ने अपने करीबी बॉडीगार्ड शेरा को किया बर्थडे विश, दिया ये खास तोहफा, संगीता बिजलानी भी हुईं शामिल

Salman Khan wishes Bodyguard Shera: सलमान खान अपने से जुड़े लोगों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं. उनका अपने बॉडीगार्ड शेरा से भी कुछ ऐसा ही रिश्ता है. सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी उतने ही मशहूर हैं. शुक्रवार को शेरा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे. उनके इस सेलिब्रेशन में सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें विश कर तहलका मचा दिया. इस खास मौके पर संगीता बिजलानी ने भी कमेंट सेक्शन में शेरा को विश किया.

शेरा के साथ शेयर की तस्वीर

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर शेरा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. सलमान और शेरा की ये तस्वीर काफी पुरानी है. जिसमें सलमान लाल रंग की पूरी बाजू की टी-शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं, वहीं शेरा हमेशा की तरह टी-शर्ट और जींस के लुक में नजर आ रहे हैं. फोटो में शेरा ने सलमान के कंधे पर हाथ रखा था. तस्वीर को देखकर लग रहा है कि इसे सलमान खान के घर पर क्लिक किया गया है. सलमान ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शेरा, भगवान आपको खुश रखे. हमेशा खुश रहो.’ सलमान ने इस पोस्ट में शेरा को टैग भी किया.

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने कमेंट किया

शेरा की इस पोस्ट पर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने कमेंट कर उन्हें विश किया. उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शेरा’ शेरा ने सलमान की इस पोस्ट का जवाब देते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘धन्यवाद मालिक’.

ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai Trolled: कान्स में अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या, यूजर्स बताने लगे चिकन शोरमा और समोसा ड्रेस

28 साल से सलमान को प्रोटेक्ट कर रहे शेरा

बॉडीगार्ड शेरा सलमान खान के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं. वह करीब 28 साल से सलमान खान की सुरक्षा संभाल रहे हैं. वे सलमान पर कोई आंच नहीं आने देते. वह हमेशा चीफ सिक्योरिटी के तौर पर सलमान के साथ रहते हैं.

शेरा ने फिल्म को समर्पित किया था

सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड तो आपको याद ही होगी. क्या आप जानते हैं सलमान खान ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म को शेरा को डेडिकेट किया था. इंडस्ट्री में शायद ही कोई एक्टर अपने बॉडीगार्ड के लिए ऐसा करता हो, लेकिन सलमान और शेरा के बीच के स्पेशल बॉन्ड को हर कोई जानता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

17 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

32 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

37 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago