सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Weather Updates: जैसे-जैसे अप्रैल का महीना खत्म होने जा रहा है और मई आ रहा है, वैसे-वैसे सूर्य देव का प्रकोप और तेज होता जा रहा है. यूपी, बिहार के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कूलर-एसी तक कोई राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू चलने की सम्भावना जताई है. तो दूसरी ओर चिड़ियाघरों में भी जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए तमाम बंदोबस्त किए जा रहे हैं.
भारतीय मौसम विभाग ने अपनी जारी रिपोर्ट में कहा है कि ओडिशा के कुछ हिस्सों और रायलसीमा में तापमान 43-45 डिग्री के पार जाने की सम्भावना है. इसी के साथ ही यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, गंगायी पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ 41-43 डिग्री पारा रहने की आशंका है. तो वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म और ऊमस भरी रहने की सम्भावना जताई है. साथ ही मेघालय,असम, त्रिपुरा, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तटीय कर्नाटक में भी मौसम गर्म और ऊमस भरा रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार, झारखंड, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक के साथ ही गंगायी पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के कुछ हिस्सों में तेज लू चलने की सम्भावना है.
मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के तमाम हिस्सों में गरज और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की सम्भावना है. साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की सम्भावना है.
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन दिन के समय कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. शाम के वक्त हल्की हवाओं के चलने की संभावना है. तो वहीं आने वाले 2 दिनों में पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की सम्भावना जताी है. जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है. तो वहीं अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की सम्भावना जताई गई है. पंजाब के उत्तरी हिस्सों में मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.
जयपुर के नाहरगढ़ प्राणी उद्यान में प्रशासन ने वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के रेंजर जगदीश शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा कि “जानवरों को लू से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. हम उनके लिए ग्रीन नेट और स्प्रिंकलर लगा रहे हैं. हम वाटर कूलर की भी व्यवस्था कर रहे हैं. उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए हम उनके आहार का विशेष ध्यान रख रहे हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…