चुनाव

कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली में अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, लगाए ये आरोप, भाजपा ने बोला हमला

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि टिकट बंटवारे को लेकर वह नाराज चल रहे थे. फिलहाल उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है जिसमें उन्होंने दीपक बाबरिया पर बड़े आरोप लगाए हैं.

मालूम हो कि अरविंदर सिंह लवली ने चार पेज का इस्तीफा दिया है और पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है, “प्रभारी ने मुझे पंगु बना रखा है, वह मुझे पार्टी नहीं चलाने दे रहे हैं. मेरी सलाह पर कोई नियुक्ति नहीं की जाती है. प्रदेश कांग्रेस की रजामंदी नहीं होने पर भी आप के साथ गठबंधन किया गया.” इसी के साथ ही अरविंदर सिंह लवली ने लिखा है, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी. इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया.”

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: क्या अमेठी में राहुल गांधी को लेकर साल 1981 दोहराएगी कांग्रेस…? जानें क्या थी पार्टी की वो सियासी चाल

अरविंदर सिंह लवली ने लगाए ये आरोप

अरविंदर सिंह लवली ने ये भी आरोप लगाया है कि तीन सीटों के प्रत्याशियों को चुनने में भी प्रदेश इकाई की सहमति नहीं ली गई. उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उदित राज को स्थानीय उम्मीदवारों को दरकिनार कर टिकट दिया गया. उन्होने ये भी कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध और उनकी भावनाओं की भी उपेक्षा की जा रही है.

15 साल पुराने कार्यकर्ता भी दे चुके हैं इस्तीफा

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस सरकार में 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान भी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. उन्होंने भी अपने इस्तीफे में प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया पर ही आरोप लगाया था और कहा था कि उनका व्यवहार ठीक नहीं है. गौरतलब है कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. दो चरणों का चुनाव हो चुका है. इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरी है. सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस के खाते में जहां चार सीटे हैं तो वहीं आप को चार सीटें मिली हैं.

नहीं चाहते थे कि कन्हैया कुमार को दिया जाए टिकट

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा दिए जाने के बाद भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने कहा है कि वह कन्हैया कुमार को टिकट देने के खिलाफ थे. बग्गा ने दावा किया कि उन्होंने पार्टी की आंतरिक बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया था कि वे कन्हैया को टिकट न दें क्योंकि उन्होंने भारतीय सेना को अपशब्द कहे हैं लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई.

भाजपा नेता ने कही ये बात

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस में सब ठीक-ठाक नहीं है. कांग्रेस में एक परिवार ही सब कुछ चलाना चाहता है और परिवार ही सब कुछ चलाना चाहता है, जिससे जमीनी नेता तंग हैं. दिखाई देता है कि कल तक वे (कांग्रेस) जिन लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे आज वे उन्हीं लोगों के साथ समझौता करके चुनाव लड़ रहे हैं. ये कैसे संभव है? साफ दिखाई दे रहा है कि वहां लोगों को घुटन हो रही है इसलिए वे इस्तीफा दे रहे हैं.”

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली में मंचन हुआ ‘अमर बलिदान’, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…

3 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, INDIA ब्लॉक दोनों सदनों में लाएगा प्रस्ताव

Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया…

5 minutes ago

‘सिर्फ समय काट रहे कुछ देश!’ UNGA में जयशंकर का करारा हमला, खोली विरोधियों की पोल

S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…

27 minutes ago

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

34 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

45 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

53 minutes ago