देश

Uttarkashi Tunnel Update: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण, सुरंग में फंसे मजदूरों से की बात

Uttarkashi Tunnel Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है, रेस्क्यू की कई टीमें दिन-रात लगी हुई हैं, लेकिन उसके बाद भी सफलता नहीं मिल रही है. मजदूरों को अंदर फंसे हुए आज 16 दिन हो चुके हैं. ऑगर मशीन के खराब होने के बाद अब वर्टिकल ड्रिलिंग का काम शुरू कर दिया गया है. मुख्यमंत्री धामी से लेकर कई नेता टनल रेस्क्यू का निरीक्षण कर रहे हैं. वहीं अब प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं.

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने सिलक्यारा सुरंग के निरीक्षण के दौरान सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए भेजी जा रही भोजन सामग्री और अन्य सामना के बारे जानकारी ली.

सोमवार को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव  पी के मिश्रा उत्तरकाशी पहुंचे और सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों से बातचीत कर जाना हाल.

इसके बाद प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के परिजनों से बातचीत की और मजदूरों के जल्दी बाहर निकलने की बात कही. इसके साथ ही मजदूरों को किसी भी तरह कोई परेशानी न होने को लेकर बात कही.

वहीं आज सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन पर माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर ने जानकारी देते हुए बताया कि, “ऑगर मशीन का सारा मलबा हटा दिया गया है. मैन्युअल ड्रिलिंग संभवत: 3 घंटे बाद शुरू होगी. हमें 9 मीटर हाथ से सुरंग बनाने का काम करना है. यह काम जमीन के व्यवहार पर निर्भर करता है. जल्दी भी हो सकता है और थोड़ा लंबा भी हो सकता है. हमें विश्वास है कि हम इससे पार पा सकते हैं.”

इसके अलावा 1-2 मीटर क्षतिग्रस्त पाइप को हटाने पर पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ और सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक हरपाल सिंह ने बताया कि, “मौजूदा स्थिति में जो ऑगर मशीन फंसी थी, उसे निकाल लिया गया है. 1.5 मीटर की क्षतिग्रस्त पाइप को निकालने का काम जारी है. उम्मीद है कि जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Uttarakhand Tunnel Update, Uttarkashi Tunnel Update, pm chief secretary, PK Mishra, PM Narendra Modi

Rahul Singh

Recent Posts

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

3 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

4 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

32 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

43 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

47 minutes ago