मनोरंजन

फिर खुली दिशा सालियान डेथ केस की फाइल, SIT नए सिरे से करेगी जांच, BJP नेताओं ने की थी मांग

सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. इस मामले की अब गहनता से जांच की जाएगी. सरकार ने हाल ही में इस मामले में एसआईटी के गठन का आदेश दिया है. अब पूरे मामले की जांच एसआईटी करने जा रही है. इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं. एडिशनल कमिश्नर नॉर्थ डिविजन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया जाएगा. बता दें कि इस एसआईटी को पुलिस उपायुक्त अजय बंसल लीड करने वाले हैं. उनकी निगरानी में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर चिमाजी अधव भी इस मामले की जांच करने वाले हैं.

इस मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा था कि एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा. बता दे कि दिशा की मौत मामले में शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का नाम शामिल करने की मांग की गई थी. इस केस में कई बीजेपी नेताओं ने  एसआईटी का गठन किया जाने की मांग की थी.

सुशांत सिंह राजपूत केस में दिशा सालियान का नाम

सुशांत सिंह राजपूत केस में दिशा सालियान का नाम चर्चा में है. दिशा सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं. बताया जाता है कि दिशा सालियान की 2020 में मौत हो गई थी। सुशांत की आत्महत्या से एक हफ्ते पहले यानी 8 जून 2020 को दिशा की मुंबई स्थित अपने घर की बालकनी से गिरने से मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज किया था. लेकिन सुशांत की मौत के बाद मामले की दोबारा जांच की गई.

ये भी पढ़ें- रजनीकांत का फैंस को जन्मदिन का तोहफा, आने वाली फिल्म के नाम का ऐलान

26 मई 1992 को मुंबई में जन्मी दिशा सालियान को उनकी मौत से पहले सिर्फ फिल्म जगत से जुड़े लोग ही जानते थे, लेकिन उनकी मौत के बाद दिशा हर तरफ चर्चा में आ गईं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया. सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर होने के अलावा दिशा ने भारती सिंह और वरुण शर्मा जैसे मशहूर अभिनेताओं के साथ भी काम किया है. दिशा की आत्महत्या के पीछे दावा किया गया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं, इसलिए उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया.

Dimple Yadav

Recent Posts

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

16 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

30 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

35 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

48 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

1 hour ago