देश

बजरंगी गुंडों ने भगवा पहनकर समाज के लिए क्या त्याग किया है- ‘पठान’ विवाद पर बोले छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel: ‘पठान’ फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हिंदूवादी संगठनों की तरफ से लगातार इसका विरोध किया जा रहा है. इसके साथ ही कई राज्यों में फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग फिल्म का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं. इसके अलावा बीजेपी के कई नेताओं ने भी फिल्म का विरोध किया है.

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान के गाने ‘बेशर्म रंग’ में भगवा आउटफिट को लेकर विवाद जारी है. फिल्म पठान और भगवा रंग पर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. उन्होंने भगवा रंग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर जमकर हमला बोला है.

भूपेश बघेल ने क्या कहा ?

भगवा रंग पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भगवा पहनना अलग बात है, मगर जब कोई समाज और परिवार को त्याग देता है, उसके बाद वो भगवा या गेरुआ रंग धारण करता है. जब कोई भी साधू संत घर परिवार त्यागता है उसके बाद भगवा या गेरुआ रंग स्वीकार करता है. चीते के रंग की ज्वाला का रंग बताया , मतलब सब कुछ त्याग दिया. ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग धारण कर निकलते हैं, वो बताएं कि उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है. बल्कि बसूली करने के लिए पहन रहे है. कलर की बात है तो बीजेपी के सांसद और विधायक जो फिल्मों में काम कर रहे है उनके बारे में उनके क्या विचार है. रंगों से धर्म जाती तय नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- UP Politics: बीजेपी, शिवपाल-अखिलेश के बाद अब राहुल गांधी! निकाय चुनाव को लेकर क्या है ओपी राजभर का प्लान?

बॉलीवुड के किंग खान और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है. हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. गाने में पहने गए कपड़ों को लेकर लगातार कॉन्ट्रोवर्सी जारी है. गाने में दीपिका गाने के एक सीन में दीपिका ने भगवा रंग की मोनोकिनी पहनी हुई है. जिसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काफी बोल्ड नजर आ रही हैं. इसी बात को लेकर फिल्म का विरोध किया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

23 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

1 hour ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

1 hour ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago