खेल

FIFA: एम्बाप्पे vs मेसी, जानें मैदान के बाहर कौन है आगे, कमाई और फैन फॉलोइंग में भी है कड़ी टक्कर!

Lionel Messi vs Kylian Mbappé:  फीफा वर्ल्ड कप 2022 खत्म हो चुका है. इस साल ट्रॉफी पर अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया. हर तरफ लियोनेल मेसी (Lionel Messi) मैजिक कि बात हो रही है. लेकिन इस बीच किलियन एमबाप्पे है (Kylian Mbappe) भी ट्रेंड कर रहे हैं. चाहे फैंस किसी भी टीम को सपोर्ट कर रहे हो, मगर एमबाप्पे का फैन हर कोई बन गया. ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रांस की ओर से एकमात्र खिलाड़ी एमबाप्पे ही थे जो आखिरी मिनट तक लड़ते रहे. हालांकि, वो अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीत नहीं सके.., मगर इस खिलाड़ी का लोहा अर्जेंटीना ने भी माना क्योंकि मैच को इस हद तक ले जाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो एमबाप्पे ही है. मैदान पर तो इस युवा खिलाड़ी ने फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी को खूब टक्कर दी. तो चलिए जानते हैं इन दोनों के बीच मैदान के बाहर मुकाबला कैसा है.

एम्बाप्पे vs मेसी, जानें कमाई में कौन आगे

फीफा 2022 में गोल्डन बूट की जंग में एम्बाप्पे ने बाजी मारी. अब जब मैदान के अंदर खिलाड़ियों कि तुलना हो रही है तो फैंस मैदान के बाहर भी कहां पीछे रहने वाले हैं. अब वो चाहे कमाई की बात हो या फैन फॉलोइंग हर जगह मुकाबला देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Lionel Messi Records: मेसी के कदमों में पूरी दुनिया, सिर्फ ट्रॉफी नहीं जीती, बनाए कई धाकड़ रिकॉर्ड

मेसी और एम्बाप्पे की कमाई की बात करें, तो दोनों में काफी अंतर हैं. फोर्ब्स के अनुसार, एम्बाप्पे की ऑन और ऑफ फील्ड कमाई 2022 में 43 मिलियन डॉलर है. उन्होंने Nike और हब्लोट सहित कई ब्रॉन्ड्स के साथ पार्टनरशिप की है. दूसरी तरफ मेसी की ऑन और ऑफ फील्ड कमाई 130 मिलियन डॉलर रही है. इस तरह मेसी एम्बाप्पे से काफी आगे हैं. वहीं, अगर एम्बाप्पे की कुल नेटवर्थ की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 150 मिलियन डॉलर बताई जाती है. दूसरी तरफ लियोनेल मेसी की कुल 600 मिलियन के करीब है.

क्यों मेसी से पीछे होकर भी बहुत आगे हैं एमबाप्पे?

गौर करने वाली बात ये है कि लियोनेल मेसी का करियर अब अपने अंत कि ओर है. हालांकि उनकी फैन फॉलोइंग और परफॉर्मेंस आज भी हाइ है. लेकिन मेसी अपने करियर में अब बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं. जबकि किलियन एमबाप्पे का करियर अभी तो शूरू ही हुआ है. ये युवा खिलाड़ी महज 23 साल का है. अगर हम आंकड़ो की बात करे तो अपनी इस छोटी उम्र में एमबाप्पे फुटबॉल लीजेंड रोनाल्डो और मेसी से बहुत आगे हैं. दुनिया भर के फुटबॉल फैंस और क्लब की नजर में ये स्टार खिलाड़ी अपनी पहचान बना चुका है और वो दिन दूर नहीं है जब किलियन एमबाप्पे को भी दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों का तगमा मिल जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

24 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

34 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

51 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

1 hour ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

10 hours ago