देश

Chandrayaan-3: जहां चंद्रयान-3 ने रखा कदम, ‘शिवशक्ति प्वाइंट’ होगा उस जगह का नाम, पीएम मोदी ने किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय विदेश यात्रा को पूरी करने के बाद शनिवार को भारत लौटे. इस दौरान पीएम मोदी दिल्ली न जाकर बेंगलुरु पहुंचे. जहां उन्होंने इसरो के कमांड सेंटर पहुंचकर चंद्रयान-3 मिशन के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई. इस दौरान पीएम मोदी भावुक नजर आए. उन्होंने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां पर भारत का विक्रम लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को अब ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा.

जिस जगह पहुंचा था चंद्रयान-2 उसका पीएम ने किया नामकरण

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिस जगह पर चंद्रयान-2 पहुंचा था उस जगह को तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. ये ऐलान पीएम मोदी ने इसरो कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए किया. इससे पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जय जवान जय विज्ञान और जय अनुंधान का नारा दिया.

ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी

बेंगलुरु पहुंचने पर पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे इसरो पहुंचे और वैज्ञानिकों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब वैज्ञानिक देश को इतनी बड़ी सौगात देते हैं तो जो दृश्य मुझे बेंगलुरु में दिखाई दे रहा है वही साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में दिखा था.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 मिशन के वैज्ञानिकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी, साइंटिस्टों को किया नमन, थपथपाई पीठ

वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विश्व के हर कोने में न सिर्फ भारतीय बल्कि विज्ञान पर भरोसा करने वाले भविष्य को देखने वाले और मानवता को समर्पित सब लोग उमंग और उत्साह से लबरेज हैं. पीएम मोदी ने बेंगलुरु पहुंचने को लेकर कहा कि ” जब मैं जोहान्सबर्ग में था तो तय किया था कि भारत पहुंचने के बाद सबसे पहले बेंगलुरु जाऊंगा और वैज्ञानिकों को नमन करूंगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

13 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

49 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago