सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
मदुरै स्टेशन के पास ट्रेन के एक कोच में आग
Tamil Nadu: तमिलनाडु के मदुरै में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक ट्रेन के टूरिस्ट कोच में भयानक आग लग गई. इस घटना में 4 लोगों के मारे जाने के खबर सामने आई है. वहीं कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास की है. ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखनऊ से रामेश्वरम (Lucknow to Rameshwaram) की तरफ जा रही थी, तभी मदुरै स्टेशन के पास एक कोच में आग लग गई. हादसा इतनी जल्दी हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया, मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच चुके हैं और हालातों को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.
घटना करीब सुबह 5 बजकर 15 मिनट की है, जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी. इस दौरान किसी वजह से आग लग गई, हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कुछ पैसेंजर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर कोच में घुसे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
ट्रेन में आग लगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोगों की चिल्लाने की आवाज आ रही है. ट्रेन में भीषण आग लगी हुई है. वहीं दूसरे ट्रेक से एक ट्रेन भी गुजर रही है. हालांकि दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. खबरों के मुताबिक, लखनऊ से 60 तीर्थयात्री सामी दर्शन के लिए गए थे दक्षिण भारत कल नागरकोइल में पद्मानभा स्वामी मंदिर के दर्शन के गए थे.
दक्षिणी रेलवे अधिकारी ने बताया है कि पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आज सुबह 5:15 बजे मदुरै यार्ड में निजी कोच में आग लगने की सूचना मिली. अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…