मनोरंजन

‘Dreamgirl 2’ ने पकड़ी रफ्तार Gadar 2 पर लगा ब्रेक, जानें कितना हुआ कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीमगर्ल 2’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. पूजा ने खूबसूरती का ऐसा जादू चलाया कि आम जनता ही नहीं, सनी देओल की ‘गदर 2’ भी उन पर फिदा हो गई. सनी देओल की गदर 2 पिछले 2 हफ्ते से बंपर कमाई कर रही थी, लेकिन अब तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो सकती है. इसकी वजह है आयुष्मान खुराना की ड्रीमगर्ल 2, जिसने ओपनिंग डे पर ही गदर 2 की कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर छा गए आयुष्मान खुराना

सनी देओल की गदर 2 को चुनौती देते हुए ड्रीमगर्ल 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म के बजट और जॉनर के हिसाब से कमाई काफी अच्छी मानी जा रही है. आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीमगर्ल 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 9.70 करोड़ की कमाई की है. बालाजी फिल्म्स के बैनर तले बनी आयुष्मान खुराना की ड्रीमगर्ल 2 की कमाई का यह आंकड़ा वीकेंड पर अच्छा उछाल ला सकता है. निर्देशक राज शांडियाल ड्रीमगर्ल 2 ने पहले ही दिन अनिल शर्मा की गदर 2 को बड़ी चुनौती दी.

गदर 2 कमाई हुई धीमी

वहीं, सनी देओल की गदर 2 अब कमाई के मामले में धीमी होती जा रही है. गदर 2 ने रिलीज के 15वें दिन 6.70 करोड़ की कमाई की. इस तरह भारत में गदर 2 का कुल कलेक्शन 425.80 करोड़ हो गया है. वहीं, गदर 2 ने वर्ल्डवाइड 545.6 करोड़ की कमाई की है. सनी देओल की गदर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म वीकेंड पर फिर से डबल डिजिट के आंकड़े तक पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 मिशन के वैज्ञानिकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी, साइंटिस्टों को किया नमन, थपथपाई पीठ

ड्रीमगर्ल में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग शानदार

आयुष्मान खुराना की ड्रीमगर्ल 2 साल 2019 में आई ड्रीमगर्ल का सीक्वल है. ड्रीमगर्ल में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग ने सभी को हैरान कर दिया था. पूजा के किरदार में आयुष्मान को पहचानना भी मुश्किल था. एक लड़की के रूप में इतना अद्भुत परिवर्तन शायद ही किसी पुरुष अभिनेता के साथ हुआ हो. आयुष्मान की दमदार एक्टिंग और शानदार कॉमिक सेंस ने फैन्स को दीवाना बना दिया था. वहीं, सनी देओल की फिल्म गदर 2 भी 22 साल पहले आई सुपरहिट फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है.

Dimple Yadav

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

8 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

8 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

27 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

35 minutes ago