देश

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जनता किसे बनाना चाहती है सीएम? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. चुनाव की तैयारियों में पार्टियां अपना दमखम दिखा रही हैं और अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश में सीएम फेस को लेकर किए गए एक सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस सर्वे में जनता ने बताया कि वो किसको मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करती है.

सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे में दावा किया गया है कि बीजेपी को 115 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं कांग्रेस को 110 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. अन्य के खातों में 5 सीटें जा सकती हैं. सर्वे में किसी को बी बहुमत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है.

जनता की पहली पसंद शिवराज सिंह

इस सर्वे में जनता से सीएम फेस को लेकर भी सवाल किए गए. जिसमें शिवराज सिंह चौहान को 44.32 प्रतिशत लोग एक बार फिर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं. जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को 38.58 प्रतिशत लोग अगले सीएम के रूप में देखते हैं. वहीं 9 फीसदी लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम की कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को महज 1.52 प्रतिशत लोग भी सीएम के रूप में पसंद करते हैं.

पिछले चुनाव में कांग्रेस को मिली थीं 114 सीटें

जनता का मानना है कि इस चुनाव में लाडली बहन योजना से शिवराज सिंह चौहान को काफी फायदा मिल सकता है. वहीं एबीपी सी वोटर के सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश का वोटर्स शिवराज सिंह चौहान और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ मिलती जुलती पसंद दिखाई दे रही है. बता दें पिछले चुनाव में बीजेपी को 109 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 114 सीटें हासिल हुई थीं.

यह भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा पर कैश के बदले संसद में सवाल पूछने के आरोप, जानें आखिर क्यों ट्रेंड करने लगा जस्टिस फॉर हेनरी

बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. 230 विधानसभा सीटों पर एक चरण में वोटिंग होगी. वहीं 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनावी ताल ठोक रहे हैं. वहीं कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है. जिसमें जनता ने अपनी-अपनी पसंद पर मुहर लगाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago