ICC World Cup 2023

World Cup 2023: वर्ल्ड कप में आज श्रीलंका की नीदरलैंड से भिड़ंत, साउथ अफ्रीका के सामने होंगी इंग्लैंड की चुनौती

Double Header Match: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 18 मैच खेले जा चुके हैं. आज इस टूर्नामेंट में डबल हेडर मैच खेले जाएंगे. पहला मैच सुबह साढ़े दस बजे से लखनऊ में श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं दोपहर दो बजे से वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी. दोनों मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले टॉस होगा. आईए जानते हैं दोनों दोनों ग्राउंड पर कैसी है पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल.

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इकाना स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार है. यहां पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिलने की उम्मीद है. जो बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकता है. हालांकि, इस पिच पर औसत रन 232 का रहा है. इस स्टेडियम में अब तक कुल 6 एकदिवसीय मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और तीन दफा पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. वर्ल्ड कप में यहां अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं. पहला मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वहीं दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका. पहले मैच में जहां साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को मात दी थी.

वानखेड़े स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद

डबल हेडर मुकाबले का दूसरा मैच दोपहर दो बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम में मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है. इस पिच पर अच्छी बल्लेबाजी होती है. रनों की जमकर बरसात होती है. इस पिच पर अच्छा बाउंस भी मिलता है. यहां पहली पारी में औसत स्कोर 287 का रहा है.वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 23 वनडे मैच खेले गये हैं. पिछले चार मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने तीन मैच में जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है.

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका खेल चुकी है 4 मैच

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम वनडे वर्ल्ड कप में अब तक सात बार आमने-सामने हो चुकी है. जिसमें इंग्लिश टीम ने चार बार जीत दर्ज की है. जबकि साउथ अफ्रीका तीन बार विजय रही है. मुंबई में मौसम की बात करें तो आज यहां बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. मैच के दौरान धूप खिली रहेगी.

ये भी पढ़ें- AUS vs PAK World Cup 2023: 368 रनों का पहाड़ नहीं चढ़ पाया पाकिस्तान, कंगारुओं ने छुड़ाए बाबर की सेना के पसीने

दोनों टीमें खेल चुकी है तीन-तीन मैच

बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक तीन मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे एक मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली है. वहीं उसे न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आज के मैच में इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम की बात कि जाए तो उसने भी इस टूर्नामेंट में अब तक तीन खेली है. जिसमें उसे एक मैच में हार मिली है. जबकि दो मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं नीदरलैंड ने खिलाफ खेले गए मैच में बड़ा उलटफेर हो गया. नीदरलैंड ने 38 रनों से पटखनी दे दी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

33 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

44 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

55 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago