Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महुआ मोइत्रा पर कैश के बदले संसद में सवाल पूछने के आरोप, जानें आखिर क्यों ट्रेंड करने लगा जस्टिस फॉर हेनरी

Mahua Moitra पर कैश के बदले संसद में सवाल पूछने के आरोप हैं. इस बीच कोर्ट में वकील ने अपने कुत्ते की कि़डनैपिंग की बात कही है.

Mahua Moitra Controversy: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा इस समय विवादों में है, उन पर कैश के बदले संसद में वैधानिक सवाल पूछने के आरोप लगे हैं. उन पर आरोप हैं कि उन्होंने संसद की पात्रता का गलत इस्तेमाल किया है. यह मामला अब संसद की एथिक्स कमेटी तक पहुंच चुका है. उन पर आरोप हैं कि उन्होंने बिजनेसमैन हीरनंदानी के सुझाए गए सवाल संसद में पूछे थे. इस बीच ट्विटर यानी एक्स पर जस्टिस फॉर हेनरी हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, जिसमें महुआ मोइत्रा की भी अहम भूमिका है. महुआ पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने कभी करीबी रहे वकील अनंत देहाद्राई के कुत्ते का अपहरण कर लिया है.

दरअसल, देश की सर्वोच्च अदालत के वकील देहाद्राई ने लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया है कि उनके पालतू कुत्ते हेनरी का अपहरण कर लिया गया है. वकील ने दावा किया है कि उन पर दबाव डाला गया कि अगर वह महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई में अपनी शिकायत और निशिकांत दुबे को लिखे खत को वापस ले लेंगे तो उन्हें हेनरी मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें-दिल्ली में शुरू होगी ऐप आधारित ‘प्रीमियम बस सेवा’, सीएम केजरीवाल ने LG से मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव

महुआ पर क्या लगे गंभीर आरोप

महुआ मोइत्रा को लेकर अनंत देहाद्राई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “कल दोपहर को हेनरी ( पालतू कुत्ता) के बदले में मुझे अपनी सीबीआई शिकायत और निशिकांत दुबे को लिखे पत्र को वापस लेने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया. मैंने साफ मना कर दिया और कहा कि सीबीआई को पूरा ब्योरा दूंगा। मैसेंजर पूरी तरह बेगुनाह है, लेकिन आपको उसके बारे में सब कुछ बताता है.”

यह भी पढ़ें-Rajasthan Elections: प्रत्याशियों की दूसरी सूची से भी चौंकाएगी BJP! कई सांसदों को मैदान में उतारने का प्लान

अनंत और महुआ के बीच जारी है तल्खी

बता दें कि अनंत और महुआ एक वक्त काफी करीब थे लेकिन दोनों के बीच भयंकर टकराव की स्थिति है. महुआ मोइत्रा ने देहाद्राई पर बिना इजाजत उनके आधिकारिक आवास में घुसने, कीमती चीजों को चुराने जैसे आरोप लगाए हैं. महुआ मोइत्रा का दावा है कि देहाद्राई ने उनके घर से हेनरी नाम के रॉटविलर डॉग को भी चुरा लिया था लेकिन बाद में लौटा दिया है.

 


वहीं महुआ मोइत्रा पर वकील देहाद्राई ने आरोप लगाया है कि उन्होंने हेनरी को अवैध तरीके से अपने पास रखा है. दोनों के बीच हेनरी की कस्टडी की लड़ाई के बीच एक्स पर जस्टिस फॉर हेनरी ट्रेंड कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital