गैंगस्टर नंदू और AAP विधायक नरेश बालियान.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को गिरफ्तार किया है. नरेश बालियान पर आरोप है कि उनके संबंध कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से हैं, जिसके साथ उनकी बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नरेश बालियान की गिरफ्तारी के बाद आप ने बीजेपी पर हमला बोला. वहीं पुलिस नरेश बालियान और गैंगस्टर नंदू के बीच संबंधों को लेकर जांच में जुटी हुई है.
यह मामला तब और गर्मा गया जब बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नरेश बालियान और कपिल सांगवान के बीच की बातचीत का ऑडियो जारी किया. इस ऑडियो में बिल्डरों से कथित रूप से रंगदारी की मांग करने की बात की गई है. हालांकि, नरेश बालियान ने इन आरोपों का खंडन करते हुए इसे एक पुरानी झूठी खबर बताया और कहा कि यह सब बीजेपी की साजिश का हिस्सा है.
कपिल सांगवान, जिसे नंदू के नाम से भी जाना जाता है, एक कुख्यात गैंगस्टर है और वर्तमान में ब्रिटेन में मौजूद है. नंदू पर दिल्ली और हरियाणा में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल हैं. वह पहले दिल्ली की जेल में बंद था, लेकिन अब वह पांच साल से यूके में है. नंदू के विरोधी गैंग नीरज बवानिया और मंजीत महल हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर युवक ने फेंका पानी, मालवीय नगर में हुई घटना
आम आदमी पार्टी ने नरेश बालियान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी ने कहा कि यह बीजेपी की हताशा को दर्शाता है और यह साबित करता है कि बीजेपी गैंगस्टरों को समर्थन देती है, जबकि निर्दोषों को फंसाने का काम करती है. पार्टी ने यह भी कहा कि जिस कथित रिकॉर्डिंग को लेकर नरेश बालियान को हिरासत में लिया गया है, उस पर अदालत से स्टे आ चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…