Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक को क्यों किया गिरफ्तार? कौन है गैंगस्टर नंदू, जिसके साथ MLA की बातचीत का Audio हो रहा वायरल

आम आदमी पार्टी ने नरेश बालियान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी ने कहा कि यह बीजेपी की हताशा को दर्शाता है.

Naresh Baliyan

गैंगस्टर नंदू और AAP विधायक नरेश बालियान.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को गिरफ्तार किया है. नरेश बालियान पर आरोप है कि उनके संबंध कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से हैं, जिसके साथ उनकी बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नरेश बालियान की गिरफ्तारी के बाद आप ने बीजेपी पर हमला बोला. वहीं पुलिस नरेश बालियान और गैंगस्टर नंदू के बीच संबंधों को लेकर जांच में जुटी हुई है.

यह बीजेपी की साजिश का हिस्सा- बालियान

यह मामला तब और गर्मा गया जब बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नरेश बालियान और कपिल सांगवान के बीच की बातचीत का ऑडियो जारी किया. इस ऑडियो में बिल्डरों से कथित रूप से रंगदारी की मांग करने की बात की गई है. हालांकि, नरेश बालियान ने इन आरोपों का खंडन करते हुए इसे एक पुरानी झूठी खबर बताया और कहा कि यह सब बीजेपी की साजिश का हिस्सा है.

कौन है गैंगस्टर नंदू?

कपिल सांगवान, जिसे नंदू के नाम से भी जाना जाता है, एक कुख्यात गैंगस्टर है और वर्तमान में ब्रिटेन में मौजूद है. नंदू पर दिल्ली और हरियाणा में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल हैं. वह पहले दिल्ली की जेल में बंद था, लेकिन अब वह पांच साल से यूके में है. नंदू के विरोधी गैंग नीरज बवानिया और मंजीत महल हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर युवक ने फेंका पानी, मालवीय नगर में हुई घटना

AAP ने बीजेपी पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी ने नरेश बालियान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी ने कहा कि यह बीजेपी की हताशा को दर्शाता है और यह साबित करता है कि बीजेपी गैंगस्टरों को समर्थन देती है, जबकि निर्दोषों को फंसाने का काम करती है. पार्टी ने यह भी कहा कि जिस कथित रिकॉर्डिंग को लेकर नरेश बालियान को हिरासत में लिया गया है, उस पर अदालत से स्टे आ चुका है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest