देश

क्यों जारी है पटना में छात्रों का आंदोलन, आखिर BPSC ने अचानक क्या बदला है

महेंद्र यादव


Student Protest against BPSC:  पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है. एक तरफ बीपीएससी की हठधर्मी है तो वहीं छात्र आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं. छात्र कई दिनों से वन डे वन एग्जाम वन शिफ्ट की मांग कर रहे हैं और नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया का कड़ा विरोध कर रहे हैं. उधर बीपीएससी की तरफ से कोई स्पष्ट घोषणा अब तक नहीं की गई है.

छात्रों को दौड़ा–दौड़ाकर पीटा

आंदोलनकारी छात्रों ने शुक्रवार को बीपीएससी ऑफिस का घेराव करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. बड़ी संख्या में छात्र घायल भी हुए हैं. छात्रों की मांग है कि 16 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराया जाए और नॉर्मलाइजेशन के नाम पर होने वाली धांधली बंद की जाए.

छात्रों ने शुक्रवार को बीपीएससी ऑफिस के घेराव का ऐलान किया था, और भारी संख्या में छात्र जमा भी हुए लेकिन जब वो बीपीएससी के ऑफिस की ओर बढ़े तो पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया. आंदोलनकारी छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. कई छात्र बुरी तरह से घायल भी हुए. बहरहाल छात्र किसी भी तरह से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

सरकार पक्ष में या विपक्ष में?

दूसरी तरफ सरकार के मंत्री छात्रों की मांगों से सहमति जता रहे हैं और उनकी मांगों पर विचार करने को भी तैयार हैं, लेकिन केवल बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं किया जा रहा है. मंत्रियों का कहना है कि विपक्ष ही छात्रों को भड़का रहे हैं. दरअसल पता ही नहीं चल रहा है कि सरकार का इस मुद्दे पर क्या रुख है.

खान सर भी उतरे छात्रों के पक्ष में

मशहूर शिक्षक खान सर भी छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं. खान सर ने इस मुद्दे पर कहा है कि बीपीएससी में गड़बड़ी हो रही है और डीएसपी व एसडीएम की सीटें बेची जा रही हैं. प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे खान सर ने कहा कि जब तक नॉर्मलाइजेशन खत्म नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जब नॉर्मलाइजेशन रद्द होगा, तब वे आंदोलन को छोड़ देंगे, लेकिन फिलहाल उनका साथ अभ्यर्थियों को मिलेगा. खान सर ने बीपीएससी से आधिकारिक बयान की मांग की है, जिसमें कहा जाए कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा.

इसके बाद, देर शाम यह खबर आई कि पटना पुलिस ने खान सर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने इस पर बयान देते हुए कहा कि खान सर को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही हिरासत में लिया गया है. यह दावा पूरी तरह गलत है. हालांकि, छात्रों का कहना था कि पुलिस ने पहले खान सर को गिरफ्तार किया था, लेकिन छात्रों के दबाव के कारण उन्हें छोड़ दिया गया.

नॉर्मलाइजेशन क्या है और क्यों हो रही है इस पर विवाद?

नॉर्मलाइजेशन तब किया जाता है जब परीक्षा में बहुत सारे अभ्यर्थी होते हैं और परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट्स में ली जाती है. इस प्रक्रिया के दौरान यह देखा जाता है कि किस शिफ्ट में कितने प्रश्न हल हुए हैं और किसे कितने अंक मिले हैं. नॉर्मलाइजेशन का मकसद यह होता है कि कठिन शिफ्ट में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के अंक बढ़ा दिए जाएं, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके. लेकिन इस प्रक्रिया के कारण कभी-कभी अच्छे अंक लाने वाले उम्मीदवारों के अंक घट जाते हैं और कम अंक पाने वालों के अंक बढ़ जाते हैं, जिससे विवाद पैदा हो रहा है.

दिक्कत ये है कि एक तरफ बीपीएससी के अधिकारी ऑफ द रिकॉर्ड कह रहे हैं कि नॉर्मलाइजेशन होने का सवाल ही नहीं उठता इसलिए छात्रों का आंदोलन बेकार है, वहीं, बीपीएससी औपचारिक रूप से ऐलान करने से भी बच रहा है. बस, इसी चक्कर में छात्र आंदोलन कर रहे हैं और पुलिस उनकी धुनाई कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

5 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

6 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

7 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

7 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

7 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

7 hours ago