आस्था

शनिवार का वैदिक राशिफल: कौन सी राशि को मिलेगी सफलता, कौन रहे सावधान?

वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है, और प्रत्येक राशि का एक ग्रह स्वामी होता है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से ही व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगाया जाता है. 7 दिसंबर, शनिवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी और शनिदेव की आराधना के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा, जबकि अन्य को सावधान रहने की सलाह दी गई है. आइए जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.

मेष (Aries)

आज मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है. आर्थिक मामलों में हल्की परेशानी होगी, लेकिन दिन के अंत में सफलता का अनुभव होगा. संतान से सुखद समाचार मिल सकता है. कारोबार में प्रगति होगी और वाहन सुख प्राप्त होगा. नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह दिन अनुकूल है.

वृषभ (Taurus)

आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा. शुभ समाचार मिलने की संभावना है. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरी में बदलाव और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने से मन उत्साहित रहेगा.

मिथुन (Gemini)

आपके साहस में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. हालांकि किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है. नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता संभव है. उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा.

कर्क (Cancer)

आज वाणी में मधुरता रहेगी और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. मानसिक शांति के लिए प्रयास करें. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यापार में विस्तार होगा. भूमि और वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है.

सिंह (Leo)

पिता की सेहत पर ध्यान दें. परिवार का सहयोग मिलेगा. कारोबार में विस्तार होगा और वाहन सुख मिलेगा. कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल है.

कन्या (Virgo)

आज मन अस्थिर रह सकता है. किसी अज्ञात भय से घिरे रहेंगे. बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. बेवजह की बहस और गुस्से से बचें. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

तुला (Libra)

आज खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है. आत्मसंयम बनाए रखें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें. घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं. भवन साज-सज्जा और वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

धनु (Sagittarius)

आज दिन अच्छा रहेगा. वाद-विवाद से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें. बातचीत में संतुलन बनाए रखें. माता का सहयोग मिलेगा और पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे.

मकर (Capricorn)

आपका मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं. धन आगमन के योग हैं. व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा.

कुंभ (Aquarius)

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. दांपत्य जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. कारोबार में प्रगति होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

मीन (Pisces)

आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा. शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा. हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखें. नौकरी में स्थानांतरण संभव है. आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

नोट: उपरोक्त राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. किसी भी निर्णय को लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवंबर में मिलेगी गुड न्यूज? 1,000 से बढ़कर 7.5 हजार हो जाएगी पेंशन; जानें EPFO का पूरा प्लान

PF Minimum Pension Hike: ईपीएस पेंशनर्स को नवंबर में बड़ा तोहफा मिल सकता है. न्यूनतम…

30 seconds ago

CCTV में कैद लंगूर का प्यार, दुकान पहुंचकर दुकानदार को लगाया गले; वायरल वीडियो जीत रहा दिल

Langur Hugs Shopkeeper: CCTV में कैद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

14 minutes ago

‘जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!’ पंजाब की तीर्थ यात्रा बसों पर NHRC सख्त, मान सरकार को नोटिस

NHRC notice to Punjab government: पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की एसी स्लीपर बसों…

16 minutes ago

DA Hike Update: 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें! जानिए DA बढ़ोतरी पर क्या है ताजा अपडेट

DA Hike Update: लगातार दो कैबिनेट बैठकों में फैसला न होने से केंद्रीय कर्मचारियों का…

36 minutes ago

ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामला; तीस हजारी कोर्ट ने बानीत सिंह तलवार को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…

41 minutes ago

टाटा विवाद में पारसी समाज की एंट्री; पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लगाई गुहार, कहा- बचाएं टाटा की विरासत

पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

42 minutes ago