देश

Shivpal Yadav: शिवपाल के साथ आने से बदल जाएंगे सपा के ‘तेवर’, 2024 में बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकती है ‘चाचा-भतीजा’ की जोड़ी

Shivpal Yadav: मैनपुरी के उपचुनाव में सूबे के पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बड़ी जीत दर्ज की. डिंपल को मैनपुरी उपचुनाव में कुल वोटों का 64% मत मिला जिसके दम पर उन्होंने बीजेपी के रघुराज शाक्य को करारी मात दी. रघुराज शाक्य को 3 लाख 29 हजार 659 वोट मिले. जबकि, डिंपल यादव को कुल 6 लाख 18 हजार 120 वोट मिले. इस तरह डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार को 2 लाख 88 हजार 461 वोटों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही सपा ने मैनपुरी में बीजेपी की चुनौतियों को ध्वस्त कर दिया. हालांकि, इस डिंपल की इस जीत में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की भी बड़ी भूमिका रही.

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच दूरियां कम हुई हैं. शिवपाल यादव ने हाल-फिलहाल कई मौकों पर सार्वजनिक मंच से कहा कि उनका कुनबा एकजुट है और वे अखिलेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं. अखिलेश यादव ने भी शिवपाल यादव की भावनाओं का सम्मान किया. चाहें, डिंपल के साथ उनके घर जाकर मुलाकात करने की हो, या फिर चाचा पर हुए बीजेपी की तरफ से हमलों का जवाब की बात हो… अखिलेश यादव ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि अब चाचा-भतीजा के मन में किसी चीज को लेकर गलतफहमी नहीं है. वहीं, खबरें ये भी हैं कि अखिलेश चाचा शिवपाल को यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

दूसरी तरफ, शिवपाल ने अपनी पार्टी प्रसपा का सपा में विलय कर दिया है. अखिलेश के हाथ से सपा का झंडा थामने के बाद शिवपाल ने कहा कि हम लोग एक हो गए हैं,अब यही झंडा हमेशा रहेगा. सभी चुनाव हम लोग एक साथ ही रहकर लड़ेंगे. शिवपाल के साथ आने से सपा को सियासी तौर पर फायदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: UP Bypolls Result: खतौली में बीजेपी को झटका, मैनपुरी में जीत के बाद बोलीं डिंपल यादव- ये नेताजी की जीत

जनता में जाएगा संदेश

सियासी जानकारों की मानें तो शिवपाल का असर केवल जसवंतनगर और मैनपुरी तक ही नहीं है. मुलायम सिंह यादव के साथ रहते हुए उन्होंने सपा के संगठन को जमीनी स्तर तक पहुंचाया और एक बार फिर वह सपा के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. शिवपाल के साथ आने से परिवार के एकजुट होने का जनता में मैसेज जाएगा, जिससे वह जनता के भरोसे को दोबारा जीतने की कोशिश कर सकते हैं.

बढ़ेगा सपा का वोट प्रतिशत

प्रसपा के सपा में विलय से अखिलेश यादव की पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा. जाहिर तौर पर, शिवपाल यादव के अलग पार्टी बनाने का असर विधानसभा चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2019 में देखने को मिला था. हालांकि, विधानसभा चुनाव में शिवपाल और अखिलेश की पार्टी का गठबंधन हुआ था लेकिन, शिवपाल यादव के अलावा अखिलेश ने किसी अन्य नेता को सपा के सिंबल पर चुनाव में नहीं उतारा था, जिसके बाद नाराजगी देखने को मिली थी. वहीं, अब शिवपाल की पार्टी के विलय से सपा को वोट प्रतिशत के मामले में फायदा हो सकता है। यूपी में अभी निकाय चुनाव होने हैं, जहां सपा अब पूरे दमखम से बीजेपी का मुकाबला करते नजर आ सकती है. जबकि, 2024 के चुनावों में भी पार्टी को शिवपाल के अनुभव और रणनीति का लाभ मिल सकता है, जो बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

3 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago