-भारत एक्सप्रेस
Photo- FIFA World Cup (@FIFAWorldCup)/Twitter
FIFA World Cup 2022: कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. टूर्नामेंट में अब तक हमने छोटे बड़े उलटफेर सब देख लिया. लेकिन टीमों की अब असली अग्नि परीक्षा शुरू होने वाली है, क्योंकि यहां से भाग्य से ज्यादा टीमों को बेहतर प्रदर्शन का साथ चाहिए. शुक्रवार से टॉप-8 टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल की जंग शुरू होने जा रही है. यहां से 4 टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. खास बात ये है कि इन आठ टीमों में चार टीम ऐसी है जो ट्रॉफी पर पहले भी अपना कब्जा जमा चुकी है जबकि चार टीमों के पास अपना खाता खोलने का ये सुनहरा मौका है. बता दें, ब्राजील ने 5, अर्जेंटीना ने 2 खिताब जीते हैं. जबकि इंग्लैंड और फ्रांस ने 1-1 टाइटल जीते हैं.
फीफा 2022 की बेस्ट-8 टीमें
जिन टीमों ने क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है, उनमें अर्जेंटीना, इंग्लैंड, ब्राजील, पुर्तगाल, फ्रांस, मोरक्को, नेदरलैंड्स और क्रोएशिया हैं.
ये दो टीमें ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार
टूर्नामेंट में अब तक हमने कई बड़े उलटफेर देखे, ऐसे में ये कहना थोड़ी जल्दबाजी जरूर होगी कि कौन ज्यादा बेस्ट है. मगर आंकड़ों को ध्यान में रखा जाए तो ब्राजील और फ्रांस का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर है. या यूं कह लीजिए कि ये दोनों टीमें खिताबी जीतने की प्रबल दावेदार है. 5 बार की चैम्पियन ब्राजील खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. इसके अलावा फ्रांस, इंग्लैंड और अर्जेंटीना की टीम भी फेवरेट मानी जा रही है. इसके अलावा पुर्तगाल की टीम के हीरो क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ये लास्ट वर्ल्ड कप है. फैंस और उनकी टीम को उनसे बहुत उम्मीदें है. अगर रोनाल्डो को जादू चला तो पुर्तगाल भी विरोधी टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है.
ये भी पढ़ें: AUS vs WI: वेस्टइंडीज के लिए ‘काल’ बने Marnus Labuschagne, जड़ा लगातार तीसरा टेस्ट शतक; पहले दिन ऑस्ट्रेलिया 330/3
क्वार्टर फाइनल: कब, किसका, किससे मैच?
9 दिसंबर- क्रोएशिया बनाम ब्राजील, रात 8.30 बजे से, एजुकेशन सिटी स्टेडियम
10 दिसंबर-नीदरलैंड्स बनाम अर्जेंटीना, रात 12:30 बजे से, लुसैल स्टेडियम
10 दिसंबर- पुर्तगाल बनाम मोरक्को, 10 दिसंबर, रात 8 बजे से, अल थुमामा स्टेडियम
11 दिसंबर- इंग्लैंड बनाम फ्रांस, रात 12:30 बजे, अल बायत स्टेडियम
कांटे की टक्कर का होगा मुकाबला
ये सभी मुकाबले फैंस के लिए बेहद खास होने वाले हैं. ग्रुप स्टेज से लेकर प्री-क्वार्टर फाइनल तक इन टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. यहां से आगे का सफर तय करना मोरक्को के लिए काफी खास है. क्योंकि वो पहली बार टूर्नामेंट के इस स्टेज तक पहुंची है. हालांकि, अभी किसी भी टीम का जीत हार का आकलन करना जल्दबाजी होगी क्योंकि कब और कहां कौन सी टीम बाजी मारेगी कहना बहुत मुश्किल होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…