देश

“बाबा साहेब के विचारों को मिटने नहीं देंगे, 2024 में BJP का सफाया तय है”, लालू यादव ने चिरपरिचित अंदाज में पीएम मोदी पर साधा निशाना

Lalu Prasad Yadav: अगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल जोर-शोर से तैयारी में जुट गई है. विपक्षी दलों का नया गठबंधन केंद्र से सत्तारूढ़ बीजेपी का सफाया करने की रणनीति पर काम कर रही है. आए दिन बीजेपी और विपक्षी दलों के नेता एक दूसरे पर तंज कसते नजर आ जाते हैं. इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बयान आया है. लालू ने कहा, “बाबा साहेब अंबेडकर की विचारधारा को मानने वाली पार्टियां एक साथ आ रही हैं. भाजपा का सफाया तय है. आने वाले समय में हम (I.N.D.I.A गठबंधन) महाराष्ट्र में मिलने जा रहे हैं जहां हम आगे की रणनीति को अंतिम रूप देंगे.

पीएम मोदी संविधान मिटाना चाहते हैं: लालू यादव

लालू प्रसाद यादव ने कहा, “पीएम मोदी संविधान को मिटाना चाहते हैं. वो इस काम पर शुरू से ही लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग किसी भी कीमत पर बाबा साहेब के विचारों को मिटने नहीं देंगे. देश की एकता और अखंडता को तोड़ने वालों को सत्ता से बेदखल करके रहेंगे. लालू यादव ने अपने चिरपरिचित अंदाज में युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आपलोग युवा हैं देश बचाइए. नौजवान ही देश के और भविष्य के रखवाले होते हैं.

यह भी पढ़ें: “NDA में भी पांच I.N.D.I.A वाले”, शिवसेना के मुखपत्र सामना में पीएम मोदी पर तंज

महंगाई को लेकर लालू का बीजेपी पर तंज

राजद सुप्रीमो ने महंगाई को लेकर भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “आप लोगों को पता है कि भिंडी बाजार में कैसे बिक रहा है? उन्होंने कहा कि 80 रुपये किलो बिक रहा है. टमाटर भी 300 रुपये किलो है. महंगाई ने आम जनता के कमर को तोड़कर रख दिया है. लालू यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं. मोदी देश-विदेश में घूमकर जगह तलाश रहे हैं. हम विपक्षी दल जल्द ही महाराष्ट्र में मिलेंगे और बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति पर मिलकर काम करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

2 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

4 minutes ago

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

11 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

27 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

39 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

53 minutes ago