आस्था

Parama Ekadashi 2023: इस दिन है अधिक मास की परमा एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Padmini Ekadashi 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परमा एकादशी मनाई जाती है. वहीं इस वर्ष सावन के बीच में ही अधिकमास पड़ रहा है. ऐसे में परमा एकादशी का व्रत अधिकमास में रखा जाएगा. अधिक मास की शुरुआत 18 जुलाई से हो चुकी है और इसका समापन 14 अगस्त को हो रहा है. हिंदू धर्म में एकादशी और अधिक मास दोनों ही भगवान विष्णु को समर्पित हैं. वहीं सावन होने के कारण भगवान शिव की कृपा भी मिलेगी.

एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पूरे श्रद्धानुसार व्रत रखने का विधान है. भगवान विष्णु की कृपा से इस एकादशी का व्रत रखने से सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं परमा एकादशी की तिथि और इस दिन पड़ने वाले शुभ मुहूर्त के बारे में.

परमा एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस बार सावन 59 दिनों का है. वहीं बीच सावन मलमास या अधिक मास पड़ रहा है. ऐसे में मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी मलमास में ही पड़ रही है. यह 11 अगस्त, 2023 को सुबह 05 बजकर 06 मिनट पर शुरु हो रही है. वहीं इसका समापन अगले दिन 12 अगस्त 2023 सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में परमा एकादशी का व्रत 12 अगस्ता को रखा जाएगा. वहीं इसका पारण 13 अगस्ता को सुबह 05 बजकर 49 मिनट से सुबह के ही 08 बजकर 19 मिनट तक किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: Dustbin Direction as Per Vastu: घर में इस दिशा में डस्टबिन रखने पर बढ़ सकती हैं मुसीबतें, कर्ज के हो सकते हैं हालात

इस विधि से करें पूजा

परमा एकादशी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठें और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए एकादशी व्रत का संकल्प लें. इस दिन की पूजा के लिए घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें. एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करने और सुनने से विशेष लाभ मिलता है. भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति पर गंगाजल छिड़कते हुए पीले रंग का पुष्प चढ़ाएं और दीप धूप से उनकी आरती करें. एकादशी के अगले दिन सुबह भगवान विष्णु को भोग लगाए और व्रत का पारण करें.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

11 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

16 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

26 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

27 minutes ago