खेल

INDW vs AUSW: सुपर ओवर में भारत की जीत, टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

IND W vs AUS W T20I Highlights: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई. दोनों टीमों के धुरंधर बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को जमकर धोया. फैंस के लिए सबसे खास रहा कि इस मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर से निकला जहां भारतीय महिला टीम ने बाजी मारी. बता दें, ये ऑस्ट्रेलिया की इस साल की पहली टी20 हार है.

सुपर ओवर में भारत की जीत

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भारत के खिलाफ 188 रनों का लक्ष्य रखा. बेथ मूनी और ताहलिया मैक्ग्रा के नाबाद अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 1 विकेट पर 187 रन बनाए. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने एक विकेट हासिल किया. जवाब में भारतीय टीम ने इतने ही रन 20 ओवर में बनाए. इस मैच में टीम इंडिया ने पहली बार सुपर ओवर खेला जहां भारत ने जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: Georgina Rodríguez: पुर्तगाल की हार के बाद भड़की रोनाल्डो की पार्टनर, पूछा ये सवाल ?

ऐसा रहा मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने भारत को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में महज एक विकेट खोकर 187 रन बनाए थे. टीम इंडिया के लिए ये लक्ष्य आसान नहीं होने वाला था. मगर स्मृति मांधना (79 रन) ने एक बार फिर शानदार पारी खेली, जिसके बाद ऋचा घोष (नाबाद 26) की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने भी 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 187 रन ही बनाए.

यानि मैच टाई हो गया जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया. रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोमांच अपने चरम पर था. टीम इंडिया ने सुपर ओवर में ये जीत हासिल की और पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. हालांकि, सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए भारतीय महिला टीम को अभी काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि मेहमान ऑस्ट्रेलिया इन दिनों शानदार फॉर्म में है. वहीं इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम कमबैक के इरादे से मैदान में उतरेगी.

सुपर ओवर का रोमांच

टीम इंडिया ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी की. 6 गेंद में भारत ने एक विकेट गंवाया और 20 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ये लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 16 रन ही जोड़ सकी.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

16 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

29 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

31 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago