Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: मेरठ की साबुन फैक्ट्री में विस्फोट होने से 4 की मौत, कई घायल, राहत-बचाव कार्य में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहिया नगर इलाके में एक मकान में मंगलवार को विस्फोट हो गया. जिसमें मकान पूरी तरह से ढह गया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

मकान में विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत

मकान में विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहिया नगर इलाके में एक मकान में मंगलवार को विस्फोट हो गया. जिसमें मकान पूरी तरह से ढह गया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और लोग भी दबे हो सकते हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

मकान में पटाखे बनाए जाने की आशंका

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए. पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत-बचाव कार्य में जुट गई है. मकान के मलबे में आतिशबाजी के कॉटन भी मिले हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे. हादसा लोहिया नगर में स्थित सत्यकाम स्कूल के पास हुआ है.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जिलाधिकारी डीपक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि “5 लोग घायल हुए हैं, उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. हमारी टीम मलबे को हटा रही है और तलाशी अभियान जारी है. मकान में साबुन रैपिंग और पैकेजिंग का काम होता था. विस्फोट होने की वजह का पता नहीं चल पाया है. जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: बरेली के फेमस डॉक्टर ने इजरायल हमास युद्ध पर किया था भड़काऊ पोस्ट, अब योगी की पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

पहले भी हो चुके हैं हादसे

बता दें कि इसी साल जून के महीने में एक घर में धमाका हुआ था. जिसमें सठला गांव में स्थित एक मकान की छत जमींदोज हो गई थी. घर में पटाखे बनाने वाले सामान को रखा गया था. जिसके आरोप में पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं फरवरी महीने में दौराला में भी कोल्ड स्टोरेज में एक कंप्रेसर फट गया था. जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital