लाइफस्टाइल

अगर आपको भी है कब्ज की समस्या, इन 4 ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन, 1 हफ्ते में दिखेगा असर

Good Foods For Constipation: फास्ट फूड और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लोगों में कब्ज की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है. कई लोगों को तो हफ्ते में 4-5 दिन कब्ज के कारण परेशान रहना पड़ता है. कब्ज होने का सबसे बड़ा कारण आपके भोजन में फाइबर की कमी जो फास्ट फूड और कई अन्य खाद्द पदार्थ में नहीं मिल पाता है. कब्ज की समस्या से बचने के लिए अधिकतर लोग तरह-तरह दवाईयों का सेवन करना पड़ता है लेकिन आज इस समस्या से बचने के लिए हम आपको कुछ ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देंगे, जिनकी मदद से इस समस्या से बचा जा सकता है.

खजूर

खजूर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है. ऐसा इसलिए कि खजूर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है, साथ बी पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और कब्ज की समस्या से बचाव में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1, सी, प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है. इसके सेवन से पाचन तंत्र (डाइजेस्टिव सिस्टम) मजबूत और हाजमा दुरुस्त होता है. खजूर में घुलनशील फाइबर स्वस्थ मल त्याग में मदद करता है. जिससे कब्ज के लक्षणों से राहत मिलती है. आप सुबह में खाली पेट 2-3 खजूर को गर्म पानी में भिगोकर खा सकते हैं.

आलू बुखारा

आलूबुखारा जिसे ड्राई प्लम भी कहा जाता है. इसका सेवन करने से कब्ज में काफी आराम मिलता है. आलूबुखारे का जूस पीने से कब्ज को रोकने में मदद मिलती है और साथ ही इसका सेवन करने से कोलन कैंसर से बचा जा सकता है. इतना ही नहीं, सूखे आलूबुखारा में पाए जाने वाले पोषक तत्व मोटापा, डायबिटीज और हार्ट डिजीज को भी कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं. कब्ज को रोकने के लिए इसके काले रंग के पल्प यानी की गूदे को पानी के साथ रात को सोते समय लें. कब्ज दूर होने में मदद मिलेगी और सुबह पेट आसानी से साफ होगा. यह लिवर के लिए भी अच्छा होता है और डाइजेस्टिव फायर को सही कर, पाचन को सुधारता है.

सूखे खुबानी

सूखे खुबानी में उच्च मात्रा में आहार फाइबर होता है, जिसकी मदद से कब्ज से राहत मिलती है. फाइबर आपके शरीर में एक ऐसे रस को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन और कब्ज को बेहतर रखने में मदद मिलती है. खुबानी खाने से कब्ज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें रेचक (रेचक) गुण होते हैं जो पाचन तंत्र(डाइजेस्टिव सिस्टम) को साफ करते हैं. इसका सेवन कब्ज से बचने के लिए कर सकते हैं, साथ ही साथ इसमें अनेक पोषक तत्व पाएं जाते है.  इसमें कैलोरी कम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है.

अंजीर

रोजाना सिर्फ 2 भीगे हुए अंजीर का सेवन करने से आंतों की सेहत बेहतर बनी रह सकती है. अंजीर कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकती है, क्योंकि इनमें आराम से घुल जाने वाली चीज है. दोनों प्रकार के फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं. इससे आपका पाचन तंत्र सही रहेगा. कब्ज की समस्या नहीं होगी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

16 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

19 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

28 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

29 minutes ago

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…

38 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

40 minutes ago