Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Wrestlers Protest: पहलवानों का धरना खत्म, 4 हफ्तों में रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी, जांच तक WFI के कामकाज से दूर रहेंगे बृजभूषण शरण सिंह

Wrestlers Protest: पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया है और सभी को समझाया भी है.

Anurag thakur

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और बजरंग पूनिया (फोटो- ANI)

WFI Controversy: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों ने गंभीर आरोप लगाया है. बृजभूषण शरण सिंह पर तानाशाही रवैये समेत यौन शोषण तक के आरोप लगे हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारत के कई दिग्गज पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे थे. इसको लेकर खिलाड़ियों की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ करीब 7 घंटे क बैठक चली. इस दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियों की बातों को सुना और उनके आश्वासन पर खिलाड़ियों ने अपना धरना खत्म करने का ऐलान किया.

4 हफ्तों में रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ लगातार चर्चा चली. सभी खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाए और क्या सुधार ये चाहते हैं, ये बात भी सामने आई…एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया जाएगा. अगले 4 हफ्तों में ये अपनी जांच को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक एक कमेटी दैनिक कार्यकलाप को देखेगी. तब तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह अपने आप को दैनिक कार्यकलाप से अलग रखेंगे और जांच में सहयोग करेंगे.

अनुराग ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों के साथ लगातार चर्चा चली. सभी खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाए और क्या सुधार ये चाहते हैं, ये बात भी सामने आई…एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया जाएगा. अगले 4 हफ्तों में ये अपनी जांच को पूरा करेंगे.

पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया है. सभी को समझाया भी है…हम खिलाड़ी अपने आंदोलन को समाप्त कर रहे हैं क्योंकि हमें सरकार ने आश्वासन दिया है. हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा.

ये भी पढ़ें: WFI Controversy: बाबरी विध्वंस केस से लेकर गैंगस्टर एक्ट तक… बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज रहे हैं 38 मामले

इसके पहले, विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को पत्र लिखा था. वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह का कहना था, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगा. मेरे खिलाफ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के इशारे पर राजनीति हो रही है. ये चंद खिलाड़ी वही हैं जिनका करियर खत्म हो गया है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital