देश

कांवरियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने बंद कराए मीट की दुकानें तो भड़के ओवैसी, कहा- सड़क पर नमाज अदा करो तो FIR…

Kanwar Yatra: सावन का पवित्र महीना चल रहा है. श्रद्धालु उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवर लेकर यूपी, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं. योगी सरकार ने कांवरियों की सुविधा के लिए मीट की दुकानें बंद करा दिए हैं. इस पर AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कटाक्ष किया है. अपने ट्वीट में ओवैसी ने लिखा, “सड़क पर नमाज अदा करो तो FIR दर्ज हो जाती है, लेकिन कांवर यात्रा के लिए मीट की दुकानें बंद करवा दी गई हैं.” असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “धार्मिक भावनाओं के नाम पर रोजगार का हक छीन लेना शर्मनाक बात है.” इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है. पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि क्या देश में दो कानून नहीं हैं? आपकी ‘समान नागरिकता’ की बातें ढोंग हैं.”

हमारी पहचान मिटाने के लिए ये सब किया जा रहा है : ओवैसी

इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं कि मुसलमानों को सबक सिखाने के लिए समान नागरिक संहिता (UCC) की जरूरत है, लेकिन हकीकत में आम कानून गैर-मुसलमानों को प्रभावित करेगा. भारत के लिए अच्छा नहीं है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एआईएमआईएम की बैठक में हैदराबाद के सांसद ने कहा कि अगर यूसीसी पेश किया गया तो मुसलमानों की तुलना में गैर-मुसलमानों को अधिक नुकसान होगा क्योंकि यह उनके व्यक्तिगत कानूनों को प्रभावित करेगा. उन्होंने कहा कि देश में हमारी पहचान यह मिटाने के लिए ये सब किया जा रहा है .

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago