Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कांवरियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने बंद कराए मीट की दुकानें तो भड़के ओवैसी, कहा- सड़क पर नमाज अदा करो तो FIR…

अपने ट्वीट में ओवैसी ने लिखा, “सड़क पर नमाज अदा करो तो FIR दर्ज हो जाती है, लेकिन कांवर यात्रा के लिए मीट की दुकानें बंद करवा दी गई हैं.” असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “धार्मिक भावनाओं के नाम पर रोजगार का हक छीन लेना शर्मनाक बात है.”

Asaduddin Owaisi On Kanwar Yatra

Asaduddin Owaisi On Kanwar Yatra

Kanwar Yatra: सावन का पवित्र महीना चल रहा है. श्रद्धालु उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवर लेकर यूपी, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं. योगी सरकार ने कांवरियों की सुविधा के लिए मीट की दुकानें बंद करा दिए हैं. इस पर AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कटाक्ष किया है. अपने ट्वीट में ओवैसी ने लिखा, “सड़क पर नमाज अदा करो तो FIR दर्ज हो जाती है, लेकिन कांवर यात्रा के लिए मीट की दुकानें बंद करवा दी गई हैं.” असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “धार्मिक भावनाओं के नाम पर रोजगार का हक छीन लेना शर्मनाक बात है.” इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है. पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि क्या देश में दो कानून नहीं हैं? आपकी ‘समान नागरिकता’ की बातें ढोंग हैं.”

हमारी पहचान मिटाने के लिए ये सब किया जा रहा है : ओवैसी

इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं कि मुसलमानों को सबक सिखाने के लिए समान नागरिक संहिता (UCC) की जरूरत है, लेकिन हकीकत में आम कानून गैर-मुसलमानों को प्रभावित करेगा. भारत के लिए अच्छा नहीं है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एआईएमआईएम की बैठक में हैदराबाद के सांसद ने कहा कि अगर यूसीसी पेश किया गया तो मुसलमानों की तुलना में गैर-मुसलमानों को अधिक नुकसान होगा क्योंकि यह उनके व्यक्तिगत कानूनों को प्रभावित करेगा. उन्होंने कहा कि देश में हमारी पहचान यह मिटाने के लिए ये सब किया जा रहा है .

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital