टमाटर की बिक्री करेगी केंद्र सरकार
देश में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं. टमाटर 150 से लेकर 200 रुपये किलो बिक रहा है. इसी के मद्देनजर लोगों को राहत देने के लिए अब केंद्र सरकार रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री करेगी. जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी. सरकार ने इसके लिए आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक से टमाटर खरीदने के निर्देश दे दिए हैं. सरकार शुक्रवार से कम कीमतों पर दिल्ली-एनसीआर में टमाटर उपलब्ध करवाएगी.
डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने टमाटर की खरीद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से करेगा. जिसके बाद इसे वितरण केंद्रों को दिए जाएंगे. जहां से उपभोक्ता कम कीमतों पर टमाटर की खरीदारी कर सकेंगे. डीओसीए ने नेफेड (NAFED) और एनसीसीएफ को तत्काल इन राज्यों से टमाटर खरीदने के लिए कहा है. सरकार उन जगहों पर टमाटर की उपलब्धता पर जोर देगी, जहां पिछले एक महीने में सबसे ज्यादा कीमतें बढ़ी हैं और खपत हुई है. 14 जुलाई से रिटेल आउटलेट्स के जरिए कन्ज्यूमर्स को उपलब्ध कराया जाएगा.
सस्ती कीमतों पर टमाटर बेचे जाने के लिए केंद्रों को चिन्हित किया गया है. जिसमें इस बात का ध्यान रखा गया है कि पूरे देश में औसत मूल्य से ज्यादा कीमतों पर कहां-कहां टमाटर की बिक्री की गई है. उन स्थानों पर टमाटर की खेप सबसे पहले पहुंचाई जाएगी.
यह भी पढ़ें- Bengaluru Double Murder Case: बेंगलुरु में डबल मर्डर; कंपनी में घुसकर MD और CEO को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
गौरतलब है कि टमाटर का उत्पादन देश से सभी राज्यों में होता है. साउथ और वेस्ट भारत में टमाटर का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है. यहां पर भारत के कुल उत्पादन का 56 से 58 फीसदी होता है. सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि खराब मौसम और भारी बारिश के चलते टमाटर की फसल को काफी नुकसान हुआ है. जिससे कीमतें बढ़ गई हैं. नासिक और मध्य प्रदेश से नई फसल आने के बाद कीमतों में कमी आएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…