देश

‘वोट बैंक के लालच में तुम इतना गिर जाओगे कि…’ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष को लपेटा

Acharya Pramod Krishnam: श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विपक्ष को लपेटा है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- “वोट बैंक के लालच में तुम इतना गिर जाओगे कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कायदे से एक बयान तक नहीं दिया. अरे डूब मरो “चुल्लू” भर पानी में.” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पोस्ट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, शरद पवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को टैक किया.

मणिशंकर अय्यर के बयान पर आचार्य प्रमोद की प्रतिक्रिया

बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद ने कहा था कि आज जो विपक्ष है वह नरेंद्र मोदी का विपक्ष नहीं, बल्कि भारत का विपक्ष है. ये भारत के खिलाफ है. उन्होंने यह भी कहा था कि विपक्ष को यह भी बताना चाहिए कि बांग्लादेश में ऐसी हालात कौन पैदा कर रहा है. बांग्लादेश जैसे हालात भारत में हो रहे हैं तो इसका जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस पार्टी और पूरे विपक्ष को यह भी बताना चाहिए. जानकारी रहे कि कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने बीते दिनों कहा था कि बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां कुछ-कुछ भारत में भी बननी शुरू हो गई हैं.

चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने दिया इस्तीफा

बताते चलें कि बांग्लादेश में हिंसा और अराजकता के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया. शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद देश की कमान सेना ने संभाल रखा है लेकिन वहां के हालात अब भी काबू में नहीं हैं. इतना ही नहीं, शनिवार (10 अगस्त) को वहां के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने भी इस्तीफा दे दिया. प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरकर चीफ जस्टिस समेत सभी जजों को इस्तीफा देने को कहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

24 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

38 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago