दुनिया

जानें कौन हैं वो अंतरिक्ष यात्री जिनकी चांद पर आज तक मौजूद है फैमिली फोटो?

चांद हमेशा से ही पृथ्वी पर रहने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. यहां तक कि हिंदी फिल्मों के गीतों में भी चांद का खूब जिक्र हुआ है. तो वहीं चांद पर जाने के लिए हर कोई लालयित रहता है. इसी के साथ ही ये अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अध्ययन का भी केंद्र रहा है. इसी बीच एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि चांद तक एक पूरा परिवार भी जा चुका है. तो क्या आप जानते हैं उस परिवार के बारे में? चलिए इस लेख में बताते हैं उनके बारे में जिनकी अभी भी चांद पर पड़ी हुई है फैमिली फोटो.

ये परिवार अंतरिक्ष यात्री चार्ली ड्यूक का है. बताया जा रहा है कि चार्ली ड्यूक के परिवार की फोटो चांद तक पहुंचने की कहानी बड़ी दिलचस्प है. दरअसल ड्यूक अपोलो मिशन के दौरान ट्रेनिंग के लिए अपने परिवार से दूर रह रहे थे. उनके बच्चे उस समय उनके काम को लेकर बहुत रोमांचित थे. अक्सर ही उनके बच्चे उनके मिशन को लेकर उनसे सवाल किया करते थे. यही वजह रही कि ड्यूक के मन में तब ये ख्याल आया कि एक तस्वीर के जरिए वो अपने परिवार के साथ चांद पर पहुंच सकते हैं. बता दें कि ड्यूक चांद पर 50 साल पहले गए थे. बल्कि इससे अधिक समय हो गया है. उनके परिवार का मानना है कि चांद पर भयानक तापपमान के चलते अब उनकी तस्वीर खराब हो चुकी होगी.

ये भी पढ़ें-Sheikh Hasina की बिल्ली तक को प्रदर्शनकारियों ने बनाया निशाना, बेच दी गई इतने में; फिर इस तरह आई वापस

इस तरह चांद पर पहुंची फैमिली फोटो

चार्ली ड्यूक अपोलो 16 मिशन के लिए 20 अप्रैल 1972 को चांद पर पहुंचे थे. उनकी इस फैमिली फोटो के पीछे उनका नाम और मिशन का भी जिक्र किया गया है. वह चांद पर जाने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे. जब वह चांद पर गए थे तब उनकी उम्र 36 साल थी. उनके साथ केवल यही नहीं बल्कि कई कामयाबी जुड़ी हुई है. वह पहले ऐसे अंतरिक्ष यात्री थे जो अपने परिवार को भी चांद पर ले जाने में सफल हुए. कहा जाता है कि जब चार्ली चांद पर गए थे उस समय वो अपने परिवार की फोटो भी अपने साथ लेकर गए थे और फिर तस्वीर को वहीं पर छोड़ दिया था जो कि आज भी चांद की सतह पर मौजूद है.

चांद पर तस्वीर छोड़ने की यह थी वजह

मालूम हो कि इस तस्वीर में सबसे बाईं ओर उनका बड़ा बेटा चार्ल्स ड्यूक खड़ा है जो उस समय 7 साल का था. इसी के साथ ही लाल रंग की टी-शर्ट में उनका छोटा बेटा थॉमस ड्यूक है जो उस समय पांच साल का था. इसी के साथ ही फोटो में ड्यूक और उनकी पत्नी डोरोथी मीड क्लेबोर्न हैं. चांद पर तस्वीर छोड़ने की वजह क्या थी, इसको लेकर चार्ली के परिवार ने मीडिया को बताया है कि हमेशा से उनका प्लान था कि चांद पर उनका परिवार और उनकी तस्वीर छोड़ी जाए. इस तस्वीर के जरिए चार्ली अपने बच्चों को ये दिखाना चाहते थे कि वो चांद पर पहुंचे हैं और वहां पर कुछ छोड़कर आए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

51 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

56 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

1 hour ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

1 hour ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

2 hours ago