केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
Gajendra Singh Shekhawat: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है. सूत्रों के मुताबिक उन्हें ये सुरक्षा राजस्थान में दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक इंटेलीजेंस ब्यूरो के इनपुट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है.
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सुरक्षा बढ़ाई गई है. सरकार ने उन्हें राजस्थान में जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. बता दें कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित कुछ अन्य राज्यों में जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिल रही थी. अब उन्हें ये सुरक्षा राजस्थान में भी दी जाएगी.
सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों जयपुर के महारानी कॉलेज में हंगामा हुआ था. इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत भी वहां मौजूद थे. इस घटना के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो ने उनपर खतरे को देखते हुए थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट सौंपी थी. इसी के आधार पर ये फैसला लिया गया है. अब इसके तहत सीआरपीएफ के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…