Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मिली Z श्रेणी की सिक्योरिटी, खुफिया रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

Z Category Security: गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर से सांसद हैं. प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. गजेंद्र सिंह शेखावत की गिनती बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की लिस्ट में भी होती है.

Z Category Security

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Edited by Nitish Pandey

Gajendra Singh Shekhawat: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है. सूत्रों के मुताबिक उन्हें ये सुरक्षा राजस्थान में दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक इंटेलीजेंस ब्यूरो के इनपुट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है.

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सुरक्षा बढ़ाई गई है. सरकार ने उन्हें राजस्थान में जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. बता दें कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित कुछ अन्य राज्यों में जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिल रही थी. अब उन्हें ये सुरक्षा राजस्थान में भी दी जाएगी.

अब सीआरपीएफ के कमांडो सुरक्षा में रहेंगे तैनात

सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों जयपुर के महारानी कॉलेज में हंगामा हुआ था. इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत भी वहां मौजूद थे. इस घटना के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो ने उनपर खतरे को देखते हुए थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट सौंपी थी. इसी के आधार पर ये फैसला लिया गया है. अब इसके तहत सीआरपीएफ के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Bharat Express: ‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन उपेंद्र राय ने लॉन्चिंग सेरेमनी के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत किया

गौरतलब है कि गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर से सांसद हैं. प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. गजेंद्र सिंह शेखावत की गिनती बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की लिस्ट में भी होती है. वहीं पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य के वो प्रभारी भी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital