मनोरंजन

सलमान खान के कहने पर कियारा ने क्यों बदला नाम, जानिए एक्ट्रेस का असली नाम

Kiara Advani:  बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुंबई की रहने वाली हैं. उनके पिता नाम जगदीप आडवाणी  है.  कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक बिजनेसमैन हैं. जगदीप आडवाणी मुंबई में ही अपना कारोबार करते हैं. कियारा आडवाणी के पिता जगदीप आडवाणी की शादी जेनेविज जाफरीसे हुई थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. कियारा की मां जेनेविज जाफरी मुस्लिम और आधी ब्रिटिश मूल की हैं.

कियारा आडवाणी का नाम आलिया आडवाणी

बता दें कि कियारा आडवाणी का नाम आलिया आडवाणी हैं. कियारा ने 2014 में फगली हिंदी फिल्म की दुनिया में कदम रखा. कियारा इस फिल्म से पहले अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया था. कियारा आडवाणी को नाम बदलने का सलाह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सुझाव दिया था क्योंकि आलिया भट्ट पहले से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही थी.

आलिया से कियारा  नाम करने की बताई वजह

कियारा ने 2019 में फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया था. इस इंटरव्यू में कियारा ने इंडस्ट्री में अपना नाम आलिया से कियारा करने की वजह बताई थी. कियारा इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा का जिक्र किया और कहा कि फिल्म अंजाना अंजानी में प्रियंका चोपड़ा के किरदार कियारा से प्रेरित था.  कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा के साथ शादी की है. सिद्धार्थ मलहोत्रा के परिवार में उनके पापा, मां, बड़े भाई, भाभी और एक भतीजा है. कियारा की मां मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं.

कियारा आडवाणी का जन्म एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था. उनके पिता जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन हैं. वहीं कियारा आडवाणी की मां Genevieve Jaffrey एक टीचर रही हैं. Genevieve के पिता मुस्लिम थे जो लखनऊ के रहने वाले थे. वहीं, उनकी मां स्कॉटिश की क्रिश्चियन थीं. कियारा के भाई मिशाल पेशे से म्यूजिशियन हैं.

ये भी पढ़ें-एक्ट्रेस Amrita Singh की नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान, बेहद लैविश लाइफ जीती हैं सारा अली खान की मां

इस तस्वीर में Genevieve Jaffrey के पिता हमीद जाफरी नजर आ रहे हैं. वह अपने पिता से बेहद क्लोज हैं कियारा की मां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर कियारा को भी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते देखा गया है. कियारा आडवाणी अपने परिवार के प्रति प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती कियारा ने अपनी फिल्म जुग-जुग जियो की अनाउंसमेंट से पहले अपने माता-पिता की शादी की तस्वीर शेयर की थी. वह अपनी मां के दिल के बेहद करीब हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

15 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

30 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago