देश

Zakir Naik: भगौड़े जाकिर नाइक के X अकाउंट पर भारत में लगी रोक, जानें सरकार ने क्यों उठाया ये कदम

Zakir Naik: कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ भारत ने सख्त कार्रवाई की है. देश में उसके कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद करने का फैसला लिया गया है, जिससे उसकी ऑनलाइन पहुंच सीमित हो गई है. यह कार्रवाई हाल ही में नाइक की पाकिस्तान यात्रा के दौरान वहां की सरकार द्वारा उसका गर्मजोशी से स्वागत किए जाने के बाद की गई है.

जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग और नफरत भरे भाषणों के जरिए चरमपंथ को बढ़ावा देने का आरोप है. उसके भाषणों को अक्सर विवादास्पद बताया जाता रहा है और कई देशों में उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाए गए हैं. भारत में उसके खिलाफ यह कार्रवाई उसके कथित अपराधों के मद्देनजर की गई है.

पाकिस्तान में Zakir Naik का हुआ जोरदार स्वागत

नाइक मंगलवार (1 अक्टूबर) से पाकिस्तान की करीब एक महीने की यात्रा पर है. पाकिस्तान में उसका जोरदार स्वागत किया गया, जिसे लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और पूरे घटनाक्रम की निंदा की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान में एक भारतीय भगोड़े का उच्चस्तरीय स्वागत निराशाजनक और निंदनीय है.

जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने रिपोर्ट देखी हैं कि उसे पाकिस्तान में सम्मानित किया गया है. वहां उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया है. हमारे लिए यह आश्चर्यजनक बात नहीं है कि एक भारतीय भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया गया है. नाइक की इस यात्रा को लेकर यह सवाल भी उठ रहे हैं कि वह किस पासपोर्ट का इस्तेमाल कर पाकिस्तान गया है.

प्रत्यर्पण पर भारत का मलेशिया से अनुरोध

नाइक कथित मनी लॉन्ड्रिंग और ‘नफरत भरे भाषणों’ के जरिये ‘चरमपंथ’ भड़काने के आरोप में भारत में वांछित है. वह 2016 में भारत से भागने के बाद मलेशिया का स्थायी निवासी बन गया था.

इसके अलावा वह ‘Peace TV’ नामक एक चैनल चलाता है, जिसे भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका की सरकारों ने इसके ‘विवादास्पद’ स्वभाव के कारण प्रतिबंधित कर दिया है. इसके अलावा नाइक के कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में प्रवेश करने पर भी रोक है.

मलेशिया में महाथिर मोहम्मद के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने उसे स्थायी निवास की अनुमति दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने अगस्त में मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की नई दिल्ली यात्रा के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया था. तब प्रधानमंत्री इब्राहिम ने कहा था कि वे नाइक के प्रत्यर्पण के लिए भारत के अनुरोध के संबंध में ‘किसी भी सबूत के लिए तैयार हैं’.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, ग्रामीणों ने थाने में तोड़फोड़ और आगजनी की

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

13 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago