नवीनतम

धर्म विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी के लिए महंत यति नरसिंहानंद को पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर स्थित डासना मंदिर के विवादास्पद महंत यति नरसिंहानंद (Yeti Narasimhanand) को पुलिस ने विवादित बयान के मामले में हिरासत में ले लिया है. बीते 3 अक्टूबर को गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के बाद महंत नरसिंहानंद पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी ने  FIR दर्ज कराया था. उनके खिलाफ पहले भी उनके बयानों को लेकर कई केस दर्ज किए गए हैं.

डासना में देवी मंदिर के बाहर प्रदर्शन

यति के बयान पर गाजियाबाद में स्थित डासना के देवी मंदिर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर (ग्रामीण) सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि “मंदिर के बाहर कुछ लड़के हल्ला कर रहे थे, उन्हें पुलिस बल ने तत्काल खदेड़ दिया था. मंदिर परिसर के आस-पास पूरी शांति बनी हुई है. वहां और ज़्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है. इस मामले में अफवाहें फैलाई जा रही हैं. कोई ग़लत अफवाह ना फैलाए. ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी”.

बुलंदशहर में प्रदर्शन

यति नरसिंहानंद के विवादित बयान के बाद शुक्रवार के दिन बुलंदशहर के शेखवाड़ा इलाके में स्थित हजरत अलीशाह मंदिर के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होकर यति के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इस दौरान लोगों ने धार्मिक नारे भी लगाए. जहां प्रदर्शन की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिसबल मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया. कुछ देर बाद सीओ पूर्णिमा सिंह और एसडीएम रेनू सिंह भी मौके पर पहुंची.

अमरावती में पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

यति नरसिंहानंद के बयान के खिलाफ देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और गाजियाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की तो वहीं महाराष्ट्र के अमरावती में नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन को भी निशाना बनाया गया. पुलिस की कई गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है. पुलिस द्वारा मामले को शांत कराने के लिए आंसू गैस छोड़ने पड़े.

यह भी पढ़ें- मंदिर में चोरी करने के बाद चोर को आने लगे सपने, फिर कुछ ऐसा हुआ कि मूर्ति वापस कर चिट्ठी लिख मांगी माफी

-भारत समाचार

Bharat Express Desk

Recent Posts

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

20 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago