देश

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में AAP पार्षद बॉबी को रोहिणी कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

रोहिणी कोर्ट से आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद बॉबी उर्फ अमित कुमार को रोहिणी कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने बॉबी को फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. रोहिणी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कपिल कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि वर्तमान स्थिति में बॉबी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है, क्योंकि जांच अधिकारी ने कहा है कि फर्जी सर्टिफिकेट जारी किए जाने को लेकर बड़ा नेक्सस काम कर रहा है. जिसमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं. वर्तमान स्थिति व साक्ष्यों को देखते हुए इस दशा में आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती है. उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज की जाती है.

अदालत ने कहा कि अदालत की ओर से गिरफ्तारी पर रोक के चार महीने बीत जाने के बावजूद बॉबी ने गौतमबुद्ध नगर में जाति प्रमाण पत्र के लिए जमा कराए गए दस्तावेज को पेश नही किया है. वह जांच में सहयोग भी नही कर रही है. जांच अधिकारी ने कहा है कि दो-दो मतदाता प्रमाण पत्र है, जिनमें अलग-अलग जन्मतिथि दर्शायी गई है.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ली नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ की जानकारी

बॉबी सुल्तानपुरी वार्ड संख्या 43 के पार्षद है. वह लगभग 20 सालों से दिल्ली में रह रही है तो फिर गौतमबुद्ध नगर से जाति प्रमाण पत्र जारी करवाने की जरूरत क्या पड़ी. वहां से जो जाति प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए उसने जो दस्तावेज जमा कराए उसके बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही है. जो दस्तावेज अपलोड किए गए वह पढ़ा नही जा रहा है. संबंधित तहसीलदार ने भी कहा है कि उसके स्तर पर दस्तावेज नहीं गई. इसका मतलब है कि कथित रूप से गलत दस्तावेज दिए गए जिसे पटवारी ने बिना जांच किए भेज दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

56 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago